– सुबह निकलेगा ध्वजा का चल समारोह
जावरा। नगर के जवाहरपथ स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय की तृतीय वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन के तहत प्रथम दिवस शुक्रवार को शुक्रवार को अष्टापद तीर्थ प्रेरिका मालव ज्योति प.पू.जिनशिशुप्रज्ञा श्रीजी आदि ठाणा के पावन सानिध्य में अठारह अभिषेक महापूजन का आयोजन किया गया। जिसमें विधिकारक मनीष मेहता द्वारा विधि विधान से अभिषेक कराए गए। इस मौके पर लाभार्थी बसंतीबाई प्रदीप कुमार निर्मल कुमार चौधरी परिवार के साथ बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
शनिवार को होगा ध्वजारोहण –
धर्मनाथ जिनालय जवाहरपेठ पर प्रात: 8.30 बजे शुभ मुहूर्त मे ध्वजारोहण किया जाएगा। इससे पूर्व प्रात: 7.30 बजे प्रदीप चौधरी के काश्मीरी गली स्थित निवास से ध्वजा का चल समारोह निकलेगा। जो शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होता हुआ जवाहरपथ मंदिर पहुंचेगा।





Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

