जावरा। पिस्टल से फायर हत्या के प्रयास करने वाले फरार आरोपियों को जावरा शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल भी जब्त की हैं। मामले का खुलासा रविवार को एसपी अमित कुमार ने सीएसपी दुर्गेश आर्मो की उपस्थिति में किया।
एसपी ने बताया कि 22 मई 25 को फरियादी शाहरुख पिता अब्दुल हामीद कुरैशी जाति मुसलमान (31) निवासी जैलरोड़ ने शहर पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 21 मई 2025 को रात्री करीब 11.30 बजे मै अपने ससुराल मेरी पत्नि को लेने गया था। जहां करीब एक घण्टे मैं अपने ससुराल मे रुका और मै, मेरी पत्नी सानिया व ससुर रईस कुरैशी बाहर बैठे हुए थे कि रंजीशवश रात करीब 12.30 बजे अरशद पिता नवाब खान व उसका दोस्त वसीम उर्फ चौकडी दोनो घर के सामने आकर मुझे मां बहन की नंगी नंगी गालीया देने लगे मैने गालीया देने से मना किया तो अरशद ने वसीम उर्फ चौकडी को कहा कि पिस्टल से फायर कर दे तो वसीम उर्फ चौकडी ने जान से मारने की नियत से उसके हाथ मे रखी पिस्टल से मुझ पर फायर कर दिया इतने मे मै दिवार की आड मे छुप गया । पिस्टल की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकठ्ठे हो गये और वसीम उर्फ चौकडी व अरशद दोनो वहां से भाग गये जिस पर से थाना जावरा शहर पर धारा 109, 296 बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
एसपी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन के मागर्दशन मे उनि.रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ 25 मई 2025 को उक्त प्रकरण के फरार आरोपी वसीम चौकडी व अरशद को मुखबीर सुचना के आधार पर हुसैन टेकरी जावरा से गिरफ्तार किया गया एवं उक्त आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त अवैध पिस्टल जिससे फायर किया था शुगर मील जावरा के पास से जप्त किया गया। आरोपी वसीम चौकड़ी थाना जावरा शहर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। जिसके विरुद्ध पुर्व से ही जिला बदर प्रस्तावित हंै। आरोपीयो से अवैध पिस्टल कहा से लाये थे। इस सम्बंध मे पुलिस रिमाण्ड लेकर पुछताछ कि जावेगी। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक अवैध पिस्टल किमती 40,000 रुपये, एक जिन्दा राऊण्ड, एक राऊण्ड का खाली खोखा जप्त किया हैं। मामले में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि.रघुवीर जोशी, सउनि.रविन्द्र पुरोहित, प्रआर मृदंग सातपुते, जाकिऱ खान, अजय दुबे, आरक्षक राधेश्याम चौहान, सुरेन्द्रपालसिंह, राजेश पंवार, अभय चौहान, जीवन विश्वकर्मा, शैलेन्द्रसिंह ,यशवन्त जाट, रामप्रसाद मीणा, सोहनपाल, दिपक यादव, नारायणसिंह, रणजीतसिंह, राजेश परिहार, विष्णुसिंह, मोहित नोगीया, चन्द्रपालसिंह एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही हैं।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

