– न्यूनतम पैकेज में हुआ ऑपरेशन, परिजन व मरीज दोनो संतुष्ट
– 120 बैडेड सरकार पटेल हास्पीटल और रिसर्च सेंटर दे रहा कई सुविधाएं
जावरा। अक्सर ऐसा कहा जाता हैं कि बुढ़ापे में जब हड्डिया टूटती हैं उसका ना तो सही से ऑपरेशन होता हैं और ना ही हड्डी जुड़ती हैं, लेकिन शहर के बन्नाखेड़ा रोड़ स्थित सरकार पटेल हास्पीटल और रिसर्च सेंटर के डॉक्टर्स ने एक 70 वर्षीय महिला के कूल्हे की हड्डी में हुए फ्रेक्चर का सफल ऑपरेशन किया हैं। ऑपरेशन के बाद अब महिला स्वस्थ हैं और संतुष्ट भी हैं।
शहर के नाई गली क्षैत्र में निवास करने वाली 70 वर्षीय मनोरमा राठौर के स्लिप होकर गिरने से उनकी कूल्हे की हड्डी फ्रेक्चर हो गई थी। जिस पर उनके पूत्र संजय व सतीष 11 जुलाई की रात करीब 11 बजे उन्है लेकर बन्नाखेड़ा रोड़ स्थित सरदार पटेल हास्पीटल पहुंचे। जहां हास्पीटल संचालक डॉ रोहित पटेल ने उनकी जांच की, डिजीटल एक्स रे किया तो मनोरमा राठौर के कूल्हे की हड्डी में फ्रेक्चर पाया। जिस पर हॉस्पीटल में पदस्थ आर्थोपेडिक सर्जन ने 12 जुलाई को उनका सफल ऑपरेशन किया। 14 जुलाई को सफल ऑपरेशन के बाद उन्है हास्पीटल से डिस्चार्ज दे दिया गया। मनोरमाजी के पूत्रों ने बताया कि रात में समय सरकार पटेल हास्पीटल लेकर आए थे, रात में समय यहां मौजुद डॉक्टर्स ने उनकी मां का सफल आपॅरेशन किया। कूल्हे की हड्डी का ऑपरेशन जो कि काफी जटील माना जाता हैं, ऐसा ऑपरेशन यहां के डॉक्टर्स ने सफल तरीके से किया। अब उनकी मां को काफी आराम हैं और वे अब स्वस्थ हैं।
न्यूनतम पैकेज में मिली सुविधा –
मनोरमाजी के पूत्रों ने बताया कि यदि यही ऑपरेशन वे रतलाम, इंदौर या अन्य किसी शहर में जाकर करवाते तो उन पर अच्छा खासा आर्थिक बोझ़ पड़ता। लेकिन जावरा जैसे शहर में सरदार पटेल हास्पीटल के डॉक्टर्स ने बहुत ही न्यूनतम पैकेज में ऑपरेशन, प्रायवेट रूम के साथ ही तीन दिन पेरामेडिकल स्टॉफ व डॉक्टर्स की विजिट हुई। ऑपरेशन के बाद से डिस्चार्ज तक डाक्टर्स और स्टॉफ ने उनकी माताजी का अच्छे से ध्यान रखते हुए उपचार किया, उन्है समय पर दवाईया दी।
120 बिस्तर के इस अस्पताल में हैं कई सुविधाएं –
जावरा जैसे छोटे से शहर में बने इस 120 बिस्तर के इस अस्पताल में सामान्य बिमारियों उपचार के साथ ही अन्य जटील बिमारियों के उपचार की भी पूरी व्यवस्था व विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। संचालक डॉ रोहित पटेल ने बताया कि याह जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक सर्जरी (इन्क्लूडिंग जाईट रिप्लेसमेंट), यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, पीडियाट्रिक, कार्डियोलॉजी, फैसिओ मैक्सिलरी सर्जरी, सर्जीकल ऑकोलॉजी, एनेस्थिसियोलॉजी की सुविधा हैं। डिजीटल एक्स रे, ऐम्बूलेंस, पैथालाजी लेब के साथ ही आईसीयू, वेटिलेंटर जैसी कई सुविधाएं यहा 24 घंटे उपलब्ध हैं।


