– रिंगनोद पुलिस ने मंदसौर जिले के आरोपियों के कब्जे से जप्त की 100 ग्राम एमडी
– एमडी ड्रग्स और ऐम्बूलेंस सहित 16 लाख का मश्रुका बरामद
जावरा। अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के आरोपी नित नए तरीके से तस्करी कर रहे हैं। लक्झरी गाडिय़ों से तस्करी पर पुलिस ने सख्ती बरती तो अब आरोपी आपातकालीन वाहनों से तस्करी करने लगे हैं, ऐसा ही एक मामला रिंगनोद पुलिस ने पकड़ा हैं, जिसमें मंदसौर जिले के दो युवकों द्वारा जननी ऐम्बूलेंस से एमडी की तस्करी की जा रही थी। मुखबीर सूचना पर पुलिस ने उक्त ऐम्बूलेंस से करीब 100 ग्राम एमडी ड्रग्स की तस्करी करते हुए आरोपियों को पकड़ा हैं।
जिले में पुलिस कप्तान अमितकुमार द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध अभियान में रिंगनोद पुलिस ने एसपी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन मे सफलता पाई हैं। पुलिस ने 13 जुलाई को मिली मुखबीर सूचना पर रिंगनोद-कलालिया रोड माता मेलकी फण्टे के आगे यात्री प्रतिक्षालय के सामने नाकाबंदी कर ललीत पिता ईश्वरलाल पाटीदार (30) निवासी अम्बीका नगर दलोदा जिला मन्दसौर तथा सुभाष पिता किशोरदास बैरागी (39) निवासी कोटडा बहादुर थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर के कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती करीबन 1 लाख 50 हजार रूपये जप्त किया। आरोपियों पर एनडीपीएस की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात मे प्रयुत एक सफेद रंग की 108 एम्बूेंस नम्बर जीजे 04 एनएस 7433 किमती करीबन 15 लाख रुपए जब्त की। कार्यवाही मे थाना प्रभारी रिंगनोद आन्द सिंह आजाद, उनि शिवेन्द्रकुमार व थाना रिंगनोद टीम की सराहनीय भूमिका रही।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

