– सीएमओ ने सोमवार को सुबह किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
जावरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जावरा नगर को स्वच्छता रैकिंग में अब तक कोई खास स्थान नहीं मिला हैं, रैकिंग में सुधार लाने की दिशा में नवागत सीएमओ ने राहुल शर्मा ने सोमवार को सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौपाटी बस स्टेण्ड स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स की छत पर शराब की खाली बोतलें, घास फूस, वाश रूम के रास्ते में बिखरा सामान, वाश बेसन पर साबुन की कमी, कॉम्प्लेक्स में लगे पीले बल्ब सहित अन्य समस्याएं नजर आने पर संबंधित अधिकारी की सीएमओ ने जमकर क्लास ली। अव्यवस्थाओं पर भडक़े सीएमओ ने पदस्थ कर्मचारी महेन्द्र को अगले एक सप्ताह में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
मुख्य नपा अधिकारी जावरा राहुल शर्मा ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग प्रभारी लोकेश कुमार विजय के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रात: करीबन पौने नो बजे बस स्टैंड परिसर में स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स पहुंचे। कॉम्प्लेक्स में बहुत सारी अव्यवस्थाएं दिखने पर उन्होंने यहां तैनात कर्मचारी महेंद्र को जमकर फटकार लगाई। नपा अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान सुलभ शौचालय की छत पर शराब की खाली बोतलें व छत पर समुचित साफ-सफाई के अभाव में घास फूस उगी हुई नजर आई। हाथ धोने के वाश बेसन के पास साबुन नहीं होने और कॉम्प्लेक्स कर्मचारी का सामान नीचे बिखरा पड़ा देख उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए साबुन रखने व सामान हटाने की हिदायत कर्मचारी को दी। उन्होंने कॉम्प्लेक्स में लगे बिजली के पीले बल्ब की जगह सीएफएल लगाए जाने की बात भी कर्मचारी से कही। सीएमओ श्री शर्मा ने बस स्टैंड क्षेत्र के सफाई दरोगा, मेट के साथ ही अन्य सफाई मित्रों को ड्रेस में समय पर कार्यस्थल पहुंचने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि नगर में जहां कहीं मृत पशु की सूचना मिले तो तुरंत पहुँचकर हटाएं। मुनपा अधिकारी ने समीप ही निर्माणाधीन शोचालय का अवलोकन भी लिया।



०००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

