– महिला के कब्जे से 2.100 किलो गांजा किया जप्त
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को सफलता मिली हैं। पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में एक महिला को पकड़ा हैं। महिला के कब्जे से पुलिस ने 2.100 किलो गांजा भी जप्त किया हैं।
जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक अमित कुमार निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन के नेतृत्व में मुखबीर सूचना पर उनि. शशिकला चौहान ने 13 जुलाई को ताल रोड़ स्थित बन्दीछोड दरगाह के पास से शैहनाजबी पति बाबर खान जाति पठान मुसलमान (40) निवासी रतलामी गेट जावरा हाल मुकाम पहाडिय़ा रोड जावरा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 2.100 किलो ग्राम किमती 30,000 रुपये का जप्त कर आरोपीया को गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना जावरा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। आरोपीया से गांजा के स्त्रोतो के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही हैं। गिरफ्तारशुदा आरोपीया शैहनाजबी पुर्व मे भी भादवि की धारा 302 (हत्या) के प्रकरण मे जमानत पर हैं।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
गांजा तस्करी मामले में आरोपियों को पकडऩे में निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन, उनि. शशिकला चौहान, सउनि सगीर खान, प्र.आर जाकिऱ खान, मृदंग सातपुते, जगदीशचन्द्र, आरक्षक राधेश्याम चौहान, सुरेन्द्रपालसिंह, यशवन्त जाट, राजेश पंवार, राजेश परिहार, भौमसिंह पंवार, ललीत जगावत, रामप्रसाद मीणा, देवेन्द्र शर्मा, विष्णुसिंह, रंजीतसिंह , मोहित, महिला आरक्षक अंजना धाकड, अनिता मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।





Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

