– जावरा प्रापर्टी एसोसिएशन ने जताया सरकार के निर्णय के विरोध
– सरकार ने वापस नहीं लिया निर्णय तो होगा उग्र आंदोलन
जावरा। सरकार द्वारा स्टाम्प एक्ट में संशोधन करते हुए शपथ पत्र, एग्रीमेंट व अन्य दस्तावेज के लगने वाले स्टाम्प में वृद्धि करने का फैसला किया हैं। जिसका विरोध जावरा प्रापर्टी एसोसिएशन ने किया हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष हेमंत श्रीमाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में सर्वाधिक गाईड लाईन हैं, इसके बाद भी सरकार द्वारा स्टाम्प एक्ट में दरों की बढ़ोतरी करते हुए एग्रीमेंट व अन्य दस्तावेजों में लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी को बढ़ा दिया हैं। जिससे आम जनता पर आर्थिक भार पड़ेगा। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सरकार के इस निर्णय को तानाशाह निर्णय बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की हैं।
रतलाम जिला प्रॉपर्टी व्यवसाय संघ जावरा के अध्यक्ष राकेश कोचट्टा, जावरा प्रॉपर्टी विशेषण के अध्यक्ष हेमंत श्रीमाल, पूर्व अध्यक्ष सुदेश खारीवाल, अनिल चोपड़ा, श्रीपाल ललवानी, अनिल तातेड़, शरद डूंगरवाल, पिंटू सोनी आदि सहित सदस्यों ने उक्त आदेश की कड़ी निंदा की हैं, साथ ही चेतावनी भी दी हैं कि यदि प्रशासन अपने इस निर्णय पर पुन: विचार कर इसे वापस नहीं लेता हैं तो इसके विरोध में उग्र आंदोलन किया जाएगा।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

