– निवृतमान अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पाण्डेय ने नवीन पदाधिकारियों को सोंपा कार्यभार
जावरा। लायंस क्लब जावरा के 54 वा चार्टर दिवस एवं संस्थापन समारोह लायंस नेत्र चिकित्सालय पर मनाया गया सर्व प्रथम लायन्स वाद के जनक मेल्विन जोंस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कि गईं।
लायंस क्लब जावरा के 54 वें चार्टर दिवस एवं संस्थापन समारोह लांयस नेत्र चिकित्सालय पर शपथ अधिकारी के रूप में मल्टिपल काउन्सिल चेयरमैन मनीष शाह, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल के साथ विशेष अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेन्द्र गर्ग, पुर्वाध्यक्ष प्रकाश मेहरा, रीजन चेयरपर्सन संतोष मेडतवाल, केबिनेट सेकेट्री संजय डिंगडोंग अथिति के रूप शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला, शाल, श्रीफल के साथ प्रतीक चिन्ह देकर पदाधिकारियों द्वारा किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पांडे एवं पूर्व चिकित्सालय चेयरमैन अनिल धारीवाल के माध्यम से क्लब एवं चिकित्सालय की जानकारी से अवगत कराया गया। अगली कड़ी में विशिष्ट अतिथि ने कहा सेवा के इस तीर्थ पर आना ऐसा आनंद का पल लगता है की सेवा जावरा क्लब करता है पर पुण्य पूरे लाइन साथियों को मिलता है आज जो सेवा के लिए 54 व संस्थापक समारोह में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं सभी नवीन पदाधिकारी को शुभकामना देता हूं।
उक्त विचार डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल ने व्यक्त किए। उनके द्वारा नए सदस्य के रूप में मोहित गोधा, प्रियांशु मोदी,अमन रामनानी, शुभम मालानी को शपथ दिलाई गई। विशेष अथिति मेहरा ने संस्था पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए नवीन पदाधिकारी को बधाई शुभकामनाए दी और सेवा कार्यों में सम्पूर्ण के साथ कार्य करने से ईश्वर की भक्ति के समान है आप सभी को नेत्र प्रकल्प के साथ सेवा कार्यों के नए प्रकल्प भी स्थापित हो ऐसी कोशिश कर समाज को जायदा से ज्यादा लाभ मिल सके ऐसी संस्था की सोच को आगे बढ़ाने की कोशिश करे।
नए सत्र के पदाधिकारियों ने पुराने सत्र के पदाधिकारियों को मोमेंटो देकर बधाई प्रेषित की। तत्पश्चात शपथ अधिकारी द्वारा सत्र 2025-2026 के नवीन पदाधिकारियों के रुप में अध्यक्ष यश जैन, आसन्नपुर्व अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र पाण्डेय, प्रथम उपाध्यक्ष सुधीर जैन, द्वितीय उपाध्यक्ष राजकुमार मारवाड़ी, तृतीय उपाध्यक्ष पंकज कांठेड, सचिव अशोक चोपड़ा, सहसचिव संदीप रांका, कोषाध्यक्ष राकेश कोचट्टा, सह कोषाध्यक्ष विपिन चोरडिय़ा, टेल ट्विस्टर शेखर नाहर, टेमर अजय चोरसिया, सदस्यता समिति चेयरमैन डॉ हमीरसिंह राठौड़ के साथ संचालक मंडल में एक वर्ष हेतु पिंकेश मेहरा, राहुल चपड़ोद, विशाल चतर, पियूष चौधरी, अभय कांठेड, रजत सोनी के साथ संचालक मंडल दो वर्ष के लिये नरेंद्र संघवी, नरेंद्र विनायका, हेमंत श्रीमाल, संजय गोधा, शरद डुंगरवाल, अनूप शर्मा, लक्की सोनी ने अपने कर्तव्य की शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ बाद अध्यक्ष यश जैन ने आगामी योजना की रखी रूपरेखा।
समाजसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा क्लब –
नवीन अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट ने शपथ ग्रहण के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लायंस क्लब जावरा के द्वारा वर्षों से नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से नेत्र रोग, मोतियाबिंद ऑपरेशन,नेत्र परीक्षण शिविर के साथ ओर भी कई स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पहचाना जाता हैं हमारे पूर्वाध्यक्ष और सदस्यों ने जो आधारशिला रखी है में उसे ओर सशक्त बनाने का प्रयास कर अधिक ऊंचाइयां प्रदान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और साथ ही जावरा शहर में एक बड़ी आवश्यकता ब्लड बैंक की है जिसकी वजह से आस पास के क्षेत्र के कई ग्रामीण और शहरी लोग परेशान हो रहे उसको जावरा में स्थापित करने की कोशिश के साथ ही लायंस क्लब के माध्यम से समाज सेवा के इस पुनीत कार्य को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंच कर सेवा के नए आयाम स्थापित किए जायेगे। सचिव अशोक चोपड़ा ने नए सत्र के प्रारंभ से किए कार्यों की जानकारी से सदन को अवगत कराते हुए बताया कि जुलाई माह से हमारा कार्यकाल प्रारंभ हुआ और एक माह में जावरा नेत्र चिकित्सालय में 8120 ओपीडी एवं 880 ऑपरेशन का रिकॉर्ड नया बनाया है आपने कहा कि एक माह में हमने नगर के समस्त पुलिस कर्मियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंखों का परीक्षण किया और संबंधित बीमारियों से अवगत कराया। वही सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाएं गए साथ शासकीय एवं प्राइवेट विद्यालयों में नि:शुल्क कॉपी पेन और अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। हम निरंतर इस तरह की सेवा गतिविधियां करते रहेंगे।
इनकी रही उपस्थिति –
इस दोरान पुर्वाध्यक्ष डॉ एच एस राठौर, डॉ सुरेश मेहता, कमल जैन, सुजानमल कोचट्टा, पवन मोदी, घनश्याम रामनानी, हरिनारायण अरोड़ा, धरमचंद चपडोद, गोपाल सेठिया, रमेश मेहता, रजनीकांत शाह, अनिल धारीवाल, सजी वर्गीस, विमल सिसोदिया के साथ मनीष कोचर, मुस्तफा सेफ, विजय राठौड़, विनोद सेठिया, कमल सारडा, संजय गोधा आदि उपस्थित थे। संचालन पुर्वाध्यक्ष अरुण संघवी एवं अर्पित चत्तर ने किया। आभार संयोजक विजय पामेचा ने माना

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

