• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, August 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»कार्य विभाजन के विरोध में हड़ताल पर उतरे तहसीलदार, विधायक डॉ पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन
जावरा

कार्य विभाजन के विरोध में हड़ताल पर उतरे तहसीलदार, विधायक डॉ पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन

EditorBy EditorAugust 8, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– विधायक डॉ पाण्डेय बोले ज्ञापन सीएम और प्रमुख सचिव को देकर हल करवाएंगे समस्या
जावरा। प्रदेश भर के राजस्व अधिकारियों के न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन के विरोध में 6 अगस्त से तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में रतलाम जिले के भी सभी राजस्व अधिकारी आपदा प्रबंधन कार्यो को छोड़कर अन्य कार्यो से विरक्त रहकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। विरोध स्वरुप में रतलाम जिले के सभी राजस्व अधिकारी शुक्रवार को जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के निवास पर पहुंचे और उन्है मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभी राजस्व अधिकारियों ने विधायक डॉ पाण्डेय से इस मामले में हस्तक्षेप करने को लेकर भी चर्चा की। चर्चा के बाद विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि उनका ज्ञापन वे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ ही प्रदेश के प्रमुख सचिव और राजस्व सचिव तक भेज कर उनसे इस विषय पर चर्चा कर राजस्व अधिकारियों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश के प्रमुख सचिव के नाम सौंपे ज्ञापन में राजस्व अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के न्यायिक और गैर न्यायिक कार्य विभाजन संबंधी आदेश निकाले है। 22 जिलों में इसके आदेश हो चुके है। वहीं प्रदेश के 9 जिलों धार, भिंड, खरगौन, बालाघाट, मंदसौर, देवास, कटनी, मंडला और रिवा के कलेक्टर्स ने यह व्यवस्था लागू भी कर दी हैं। शासन की मंशा है कि कुछ तहसीलदार केवल राजस्व संबंधी कार्य देखेंगे और कुछ को ला एंड ऑर्डर व अन्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी रहेगी। ऐसी व्यवस्था के बाद वे एक-दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं कर पाएंगे पूर्व में सरकार स्तर से आश्वासन दिया था कि अभी केवल पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ जगह यह व्यवस्था लागू करेंगे तथा जहां लागू होगी, वहां पर जरूरी साधन-संसाधन देंगे लेकिन ना तो साधन-संसाधन दिए गए है। ना ही आश्वासन का असर हुआ। बल्कि पायलेट के नाम पर कई जिलों में कार्य विभाजन भी कर दिया गया है। इसीलिए पूर्व में तहसीलदारों ने जो विरोध प्रदर्शन स्थगित किया था, उसे अब फिर से प्रारंभ किया गया हैं। जिसके चलते 6 अगस्त से पुन: सभी राजस्व अधिकारी कार्य से विरक्त हैं। विधायक डॉ पाण्डेय को ज्ञापन देते समय तहसीलदार जावरा पारस वैश, तहसीलदार आलोट पंकज पवैया, तहसीलदार बाजना मनीष जैन, तहसीलदार ताल निर्भय सिंह, तहसीलदार सैलाना कुलभूषण शर्मा, नायब तहसीलदार जावरा वैभव जैन, नायब तहसीलदार पिंकी साठे, प्रतिभा भाभर, संदीप इवने, सविता सहित जिले के समस्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Post Views: 134
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026
Don't Miss
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

By EditorAugust 13, 2026

– विधानसभा से मंजूरी के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.