– जावरा शहर पुलिस को मिली सफलता, अफीम व मोटर साईकल जप्त
जावरा। जिले में जारी अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध एसपी अमित कुमार द्वारा जारी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को सफलता मिली हैं। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन के नेतृत्व में शहर पुलिस ने बाईक पर अफीम की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो से अधिक की अफीम बरामद की हैं। मामले का खुलासा बुधवार को सीएसपी युवराजसिंह चौहान ने थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह एवं औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान की उपस्थिति में किया।
सीएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के मागर्दशन मे उनि.चन्द्रशेखर डिगा थाना जावरा शहर द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर 29 सितंबर 25 को पापुलर मैरीज गार्डन के सामने उज्जैन बायपास रोड जावरा से आरोपी रावताराम पिता गंगाराम जाट (45) निवासी ग्राम जगराम ढाणी परेउ थाना गीडा तहसील गीडा जिला बालोतरा (राजस्थान) को अवैध मादक पदार्थ अफीम 2.260 किलोग्राम किमती 3 लाख रुपये व एक होण्डा साईन मोटर साईकिल किमती 50 हजार रुपये कुल किमती 3,50,000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा- 8/18 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
अफीम सप्लाय करने वाला भी गिरफ्तार –
आरोपी रावताराम से पुछताछ मे उक्त अवैध मादक पदार्थ अफीम आरोपी नागेश्वर पिता कमलेश पाटीदार (30) निवासी ग्राम गोंदी धर्मसी थाना रिंगनोद जिला रतलाम से लाना बताया। जिस पर पुलिस ने आरोपी नागेश्नर पाटीदार को गिरफ्तार किया। आरोपीयो को न्यायालय में पेश कर आरोपीयो का पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के सम्बंध मे पुछताछ जारी है ।
एसपी ने दिया नगद ईनाम –
सीएसपी चौहान ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर एसपी ने शहर थाना की टीम को नगद ईनाम की घोषणा की हैं। मामले में निरीक्षक जितेन्द्रसिह जादौन, उनि.चन्द्रशेखर डिगा, प्रआर. जाकिऱ खान, मृदंग सातपुते,जगदीशचन्द, आरक्षक सुरेन्द्रपालसिंह, यशवंत जाट, दिपक यादव, नारायणसिंह, राधेश्याम चौहान, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, राजेश पंवार, राजेश परिहार, ललीतसिंह जगावत, रामप्रसाद मीणा, विष्णुसिंह, रंजीतसिंह, मोहित नोगीया के साथ सायबर सेल रतलाम के मनमोहन शर्मा, विपुल भावसार की सराहनीय भुमिका रही।

