– प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ देहदानी परिवार को किया सम्मानित
– मारूति नंदन उत्सव समिति ने त्रिमूर्ति स्कूल मैदान में आयोजित किया विजया दशमी उत्सव
जावरा। शहर के चौपाटी क्षैत्र में मारूति नंदन उत्सव समित द्वारा विजया दशमी पर्व का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा देहदानी परिवारजनों के सम्मान के साथ डिजीटल आतिशबाजी के बीच चौपाटी के रावण का दहन किया। दहन से पूर्व श्रीराम और रावण की सेना के बीच सांकेतिक युद्ध हुआ। आयोजन में हजारों की संख्या में जनमानस मौजुद रहा।
मारूति नंदन उत्सव समिति प्रमुख डॉ दिलीप शाकल्य ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी त्रिमूर्ति स्कूल प्रांगण पर रावण दहन का आयोजन किया गया। दहन से पूर्व शहर के सेंटपाल स्कूल, श्रीराम विद्या मंदिर, चित्रांश स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर के साथ सरदार पटेल नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। वहीं नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही देहदानी कनकमल कांठेड़ के परिजनों का भी स्वागत सम्मान मंच पर किया गया। पुरुस्कार स्व. मदनलाल नाहर एवं स्व. संगीता नाहर की स्मृति में उनके परिजन इंदिरा नाहर, शेखर नाहर, विदित नाहर द्वारा प्रदत्त किए गए।
बेटियों ने दिखाया हैरत अंगेज अखाडा –
आयोजन के दौरान श्री बजरंग व्यायाम शाला मालीपुरा की बेटियों द्वारा हैरत अंगेज़ अखाड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान बेटियों को आत्मरक्षा का प्रेरणादायी संदेश भी दिया गया। रावण दहन से पूर्व श्री मंछापूर्ण हनुमान मंदिर से भगवान श्री राम और लक्ष्मण की सवारी विभिन्न मार्गो से होकर आयोजन स्थल पर पहुंची। जहां श्री राम व रावण की सेना के बीच सांकेतिक युद्ध हुआ, डिजिटल आतिशबाजी के बीच लंका दहन किया गया। परंपरानुसार इस वर्ष करणी सेना परिवार जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह राठौर (केरवासा) ने रावण की नाभी पर तलवार से वार किया। उसके बाद भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण का वध किया। अग्निबाण लगते ही रावण के पुतला धुं धुं कर जल उठा। रावण दहन होते ही पूरा परिसर श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया।
इन्होने उतारी आरती –
रावण दहन से पूर्व आरती का लाभ शिवसेना प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा, नाहरसिंह गौड, जिला प्रमुख प्रकाश सोलंकी, प्रताप सिंह राठौर (रियावन) जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, हरियाखेड़ा सरपंच जितेंद्र पाटीदार, जितेंद्रसिंह सोलंकी (शुजापुर) ने लिया। अतिथियों और भगवान श्रीराम लक्ष्मण का स्वागत के.के.सिंह कालूखेड़ा, कानसिंह चौहान, डॉ दिलीप शाकल्य, पवन चौरसिया, धर्मेंद्रसिंह सिसोदिया, देवेंद्र शर्मा, हरिराम शाह, कीर्तिशरणसिंह, अभय कोठारी, अशोक पोरवाल, जगदीश उपमन्यू, विरेन्द्रसिंह चौहान, प्रिंस ओस्तवाल, प्रणय नाहटा, किशोर शाकल्य, डॉ प्रकाश उपाध्याय, पवन भावसार, डॉ अभिदीप शाकल्य, डॉ अनुदीप जोशी (उज्जैन), शेखर नाहर, शरद डूंगरवाल, संजय स्वर्णकार, प्रतीक मांदलिया, अंजनी उपाध्याय, दिनेश -सुरेन्द्र सारडा, दिलीप राठौर, तेजसिंह पंवार,भरत हरोर, रवि दुग्गड, अमित ताम्रकर, विनोद चौरसिया, विजय नाहर, संदीप दसेड़ा, अंबाशंकर शिकारी, अमित मोदी, अभय श्रीवास्तव, निखिलसिह चौहान आदि ने किया। संचालन लोकेश शर्मा एवं राजेंद्र त्रिवेदी ने किया। आभार शिवेंद्र माथुर ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

