– श्री महाराणा प्रताप मांगलिक भवन पर किया आयोजन
जावरा। बुराई पर अच्छाई की और अर्धम पर धर्म की जीत के त्योहार विजया दशमी पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जावरा द्वारा हरियाखेड़ा रोड़ स्थित श्री महाराणा प्रताप मांगलिक भवन पर सुबह करीब साढ़े 8 बजे शस्त्र पूजन का आयोजन रखा गया। जहां संस्था संरक्षक डॉ हमीरसिंह राठौर एवं संस्था अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने सर्वप्रथम भगवान श्रीराम की पूजा अचर्ना की, उसके बाद हिंदुआ सूर्य महाराणा प्रताप के चित्र पर पूजन अर्चन कर शस्त्र पूजन किया। शस्त्रों पर कलावा बांधकर कंकु अक्षत से पूजन किया।
इस दौरान महासभा के प्रवक्ता विजयपालसिंह चन्द्रावत ने बताया कि शस्त्र पूजन के दौरान सचिव जितेन्द्रङ्क्षसह राठौर, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह राठोर, सहसचिव बहादुरसिंह सोनगरा, संगठन मंत्री दिलीपसिंह कछावा, राजेन्द्रसिंह सोनगरा, राजपालसिंह डोडिया, महेन्द्रसिंह खिंची, जितेन्द्रसिंह सिसौदिया, नगर अध्यक्ष युवा अजयसिंह कछावा, भूपेन्द्रसिंह सोलंकी, गौरव कछावा, मेघ सिंह सोनगरा आदि ने शस्त्र पूजन किया।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

