– राजस्थान के दो युवकों को किया गिरफ्तार, 23 लाख से अधिक का मश्रुका जप्त
जावरा। अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध एसपी अमित कुमार द्वारा जारी अभियान के तहत औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा को बड़ी सफलता मिली हैं। आईए पुलिस ने राजस्थान के दो युवकों से फर्जी नंबर प्लेट लगी लग्झरी कार से करीब 292 किलो से अधिक डोडाचुरा जब्त किया हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों को वाहन, एड्राईड मोबाईल व डोडाचुरा सहित गिरफ़्तार किया हैं। मामले का खुलासा बुधवार को दोपहर में सीएसपी युवराजसिंह चौहान ने थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान तथा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन की उपस्थिति में किया।
सीएसपी ने बताया कि 30 सितंबर 25 को मुखबिर सूचना पर होटल प्रेसिडेन्ट के सामने महू नीमच फोरलेन रोड जावरा पर नाकाबंदी कर सफेद रंग की हुण्डई कम्पनी की अल्केज़ार कार क्रमांक एमपी 09 जेडके 5391 रोककर तलाशी लेते कार मे 15 प्लास्टिक के बोरों में भरे अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल मात्रा 292 किलो 160 ग्राम कीमती 02 लाख 92 हजार रूपये के एवं दो फर्जी नम्बर प्लेट जीजे 01 डब्ल्यूडी 0502 मिली जो आरोपी राकेश कुमार पिता भगवाना खावा जाति विश्नोई (26) निवासी जांबा थाना जांबा जिला फलौदी राजस्थान, तथा बजरंग पिता भोमाराम जांगू जाति विश्नोई (19) निवासी कल्याणीनगर थाना चामू तहसील बालेसर जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे से विधिवत जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर उन पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
फर्जी नंबर प्लेट से पकड़ाई चोरी की कार –
सीएसपी ने बतया कि विवेचना के दौरान उक्त जप्तशुदा हुण्डाई अल्काजार कार दिसम्बर 2024 मे थाना पिपलानी जिला भोपाल से चोरी करना स्वीकार किया है। जो मामले मे बी.एन.एस.की धारा 303(2)(चोरी करना),238(साक्ष्य मिटाना), 341(1) (फर्जी नम्बर प्लेट लगाना) की वृध्दि की गई है। गिरफ्तारशुदा आरोपीयो का पीआर लेकर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पूछताछ की जा रही हैं ।
23 लाख से अधिक का मश्रुका जप्त –
आईए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 292 किलो 160 ग्राम डोडाचुरा कीमती 02 लाख 92 हजार रूपये, एक हुण्डई कंपनी की अल्काजार कार रजि. नम्बर एमपी 09 जेडके 5391 (फर्जी नम्बर प्लेट) किमती 20 लाख रूपये, चार एड्रायड मोबाईल किमती 40 हजार रुपये करीबन के साथ दो फर्जी नम्बर प्लेट मिलाकर कुल २३ लाख ३२ हजार रुपये का मश्रुका जप्त किया हैं।
टीम को एसपी ने दिया नगद ईनाम –
अवैध डोडाचुरा कार्रवाई पर एसपी ने नगद ईनाम की घोषणा की हैं। मामले में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान (थाना प्रभारी), उनि. शिवाजीराव जगताप, प्रतापसिंह भदौरिया, कुलदीप देथलिया, सउनि. प्रदीपसिंह तोमर, प्रआर. संजय आंजना, मुकेश पाटीदार, आरक्षक दीपराजसिंह, अभिजीतंसिंह तोमर, अर्जुन चंदेल, कमलेश डांगी, हीरालाल डांगी, रविन्द्रसिंह राठौर, योगेश राठौर, बालकृष्ण चंदेल, गोपाल मदारिया, शादाब बेग,मआर. कौशल्या धनगर, सुनीता जाट, आरक्षक चालक योगेन्द्र कारपेन्टर की भूमिका सराहनीय रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

