– खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी से निकलेगा संचलन
जावरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत इस वर्ष वृहद स्तर पर पथ संचलन का आयोजन दशहरा पर्व पर आयोजित किया जा रहा हैं। जिसके तहत 2 अक्टूबर 25 को सुबह 9.30 बजे कृषि उपज मंडी एकत्रिकरण होगा। जिसके बाद बौद्धिक होगा। बोद्धिक के पश्चात घोष की धून पर स्वयं सेवक कदम ताल मिलाएंगे।
इस रूट से निकलेगा पथ संचलन –
संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर निकलने वाला पथ संचलन खाचरौद नाका स्थित कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर गीता भवन, गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, शुक्रवारियां, पिपली बाजार, जवाहरपथ, चुड़ी बाजार, बजाजखाना, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, नीम चौक, लक्ष्मीबाई मार्ग, रतलामी गेट, स्टेशन रोड़, स्टेशन चौराहा, पुलिस थाना रोड़, ओव्हरब्रिज से चौपाटी रोड़, चौपाटी चौराहा से होकर शासकीय भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय जावरा पर पहुंचकर समाप्त होगा।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

