– श्रीराम के अग्निबाण लगते ही धुं धुं कर जला बुराई का प्रतिक रावण
– इकबाल गंज मैला मैदान पर 51 फीट के रावण और 31-31 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन
– रावण दहन से पहले जलाई रावण की लंका, राम-रावण की सेना के बीच हुआ सांकेतिक युद्ध
– परम्परा अनुसार नीतिराज भारतसिंह ने तलवार से किया रावण का वध
– विधायक, सीएसपी, सीएमओ व थाना प्रभारी रहे मौजुद
जावरा। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा गुरुवार की शाम को शहर के तीन स्थानों पर रावण दहन कर मनाया गया। शहर के इकबाल गंज मैला मैदान पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री दशहरा उत्सव समिति और नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा शहरवासियों के लिए रावण दहन का आयोजन धुमधाम से किया गया। डिजीटल आतिशबाजी के साथ 51 फीट के रावण और 31-31 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन श्रीराम और श्री लक्ष्मण द्वारा किया गया। इससे पूर्व ताल नाका स्थित तेलीगली श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से भगवान श्रीराम की सवारी शहर का भ्रमण कर दशहरा मैदान पहुंची।
प्रभु श्रीराम की सवारी बाजार का भ्रमण कर इकबाल गंज दशहरा मैदान पर पहुचने के बाद विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, नीतिराजसिंह, डॉ हमीरसिंह राठोर व समिति सदस्यों ने सवारी का स्वागत किया। जिसके बाद राम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण का भेष धरकर आए कलाकारों के साथ राम और रावण की सेना का भी पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। श्रीराम की सवारी के दशरा मैदान पर पहुंचने के बाद सांकेतिक लंका में श्रीराम और रावण की सेवा के बीच सांकेतिक युद्ध हुआ। हनुमानजी द्वारा लंका दहन की गई।
श्रीराम की सवारी के बाद नीतिराजसिंह ने तलवार से किया वध –
सांकेतिक युद्ध के बाद श्रीराम की सवारी को रावण के पुतले के समीप ले जाया गया, जहां पहले श्रीराम ने रावण का वध किया उसके बाद दशहरा उत्सव की परम्परा अनुसार नीतिराज भारतसिंह द्वारा तलवार से रावण की नाभि पर वार किया गया। जिसके बाद श्री लक्षमण ने पहले मेघनाथ के पुतले पर तीर चलाया, उसके बाद श्रीराम ने कुंभकर्ण और रावण के पुतले पर अग्निबाण चलाकर रावण दहन किया। इस दौरान समिति के हरिनारायण अरोड़ा, डॉ हमीरसिंह राठौर, राजेश शर्मा, अजयसिंह भाटी, घनश्याम रामनानी, नंदकिशोर महावर, महेश सोनी, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ कड़पा, नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, बलवंतसिंह राठौर (गोंदी शंकर), रजत सोनी, पार्षद कान्हा हाड़ा, लोकेश विजवा, पप्पु चारोडिय़ा, राजेश धाकड़, अनिल मोदी, तेजसिंह कदम, सोनु अहेरिया, चन्द्रप्रकाश सोलंकी, गजराजसिंह राठौर, प्रांजल पाण्डेय, अजय सकलेचा, मोहन पटेल, कैलाश विजयवर्गीय,मुनिराजसिंह चंद्रावत, भोजराजसिंह परिहार के साथ सीएसपी युवराजसिंह चौहान, नपा सीएमओ राहुल शर्मा, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन, नपा इंजिनियर शुभम सोनी के साथ राजस्व, नपा व पुलिस का अमला मौजुद रहा।


