– बैरिक का निरीक्षण कर साफ सफाई व भोजन की गुणवत्ता भी देखी
जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा द्वारा उपजेल जावरा में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा जंगबहादुरसिंह राजपूत की उपस्थिति रही। कार्यक्रम विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह दिनांक 09 से 14 नवम्बर 2025 के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निरूद्ध बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, विधिक सहायता योजनाओं एवं नि:शुल्क विधिक सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बंदियों से उनके प्रकरणों की स्थिति, न्यायालय में पेशी की जानकारी एवं अधिवक्ता नियुक्ति की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। ऐसे निरूद्ध बंदी जो अधिवक्ता नियुक्त करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए नि:शुल्क विधिक सहायता हेतु फार्म भरवाए गए।
शिविर के दौरान जेल की प्रत्येक बैरिक का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, तथा बंदियों के स्वास्थ्य एवं मानसिक स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। जेल प्रशासन को आवश्यक स्वास्थ्य उपचार हेतु निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में सहायक जेल अधीक्षक देवेन्द्र चन्द्रावत, जेल स्टाफ तथा तहसील विधिक सेवा समिति जावरा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

