– डिजीटल आतिशबाजी ने बांधा समा, महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब
जावरा। रविवार को कृषि उपज मंडी स्थित मां लक्ष्मी मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। शहर की लहसुन मंडी में स्थित युवा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा शाम 6 बजे मां लक्ष्मी की भव्य आरती उतारी गई, जिसके साथ आकर्षक डिजिटल आतिशबाजी ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिए। मां लक्ष्मी को अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया गया। इसके उपरांत कृषि उपज मंडी परिसर में बने प्लेटफार्म पर भक्तों के लिए भोजन प्रसादी का वितरण प्रारंभ हुआ।
संस्था प्रमुख पिंकेश मेहरा तथा युवा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कोलन, सचिव अशोक सुराना, कोषाध्यक्ष सुनील राठौर, सहित अभय कोठारी, देवेंद्र शर्मा, निर्मला हाडा, प्रहलाद सिंह हाडा, सतीश सोडाणी, नितेश धनोतिया, सुरेंद्र सुराणा, संदीप श्रीमाल, ज्ञानचंद चत्तर, पप्पू राका, संजय चपडोद, गजेंद्र चोरडिया एवं अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर प्रसादी वितरण का कार्य संभाला। महोत्सव के महत हजारों की संख्या में आए भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। आभार अभिषेक बोरदिया ने व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

