इंदौर/जावरा । लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G-1 द्वारा सेवा सप्ताह 2025 के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए लायन डॉक्टर राजेंद्र सोडानी (सेवा सप्ताह कोऑर्डिनेटर) द्वारा आयोजित भव्य अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम में लायन संतोष मेडतवाल एडवोकेट, रीजन चेयरमैन को “Best Performance for Service Week Award” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, PDG लायन राजेंद्र गर्ग, GMT कोऑर्डिनेटर MJF लायन पवन मोदी, लायन प्रियांश मोदी, लायन दिनेश भारती सहित अनेक लायन साथी उपस्थित रहे। लायन संतोष मेडतवाल को यह सम्मान सेवा सप्ताह के दौरान समाजहित में किए गए विविध सेवा कार्यों — जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं मानवता से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके समर्पण और सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

