– जावरा नगर पालिका कार्यालय में धरना देकर की नारेबाजी
– गौ रक्षा को लेकर जमकर बरसे हिन्दु नेता, पांच सूत्री मांगो को लेकर सौंपा मांगपत्र
जावरा। गौ सरंक्षण की मांग को लेकर सोमवार को गौ रक्षा दल एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों ने नगर पालिका का घेराव करते हुए गौ संरक्षण से जुड़ी पांच सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन के दौरान हिन्दु संगठनों के नेता नपा अधिकारियों पर जमकर बरसे, इस दौरान मौजुद सदस्यों व पदाधिकारियों ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए, जिससे पुरा नपा परिसर गुंज उठा। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि पाँच दिनों में कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान कई नेताओं ने नपाध्यक्ष के पिता पर कार्यो में बाधा पहुंचाने संबंधी कई आरोप भी लगाए।
सोमवार को सुबह करीब 11 बजे गौरक्षा दल और हिन्दु संगठनों के सदस्य शहर के पूल बाजार स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर एकत्रित हुए। पूल बाजार से नारेबाजी के साथ शहर के सभी प्रमुख मार्गो से वाहन रैली निकालते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। जहां सभी धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि बीते दिनों इदगाह रोड़ के समीप एक नाले में गिरी भैंस को निकालने के दौरान नगर पालिका की जेसीबी को बीच में पलटाकर वापस भेज दिया, जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। इस घटना पर संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की गई। साथ ही कहा कि गौ संरक्षण के साथ ही किसी पशु के संरक्षण को लेकर यदि किसी आम नागरिक को भी नपा के संसाधनों की आवश्यकता हो तो नपा उसे मना नहीं कर सकती हैं, यह नपा की जिम्मेदारी हैं। घेराव के दौरान वातावरण शांतिपूर्ण रहा, लेकिन गौ प्रेमियों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर स्पष्ट आक्रोश देखा गया। उन्होंने कहा कि यदि गौ संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दोरान नपा सीएमओ राहुल शर्मा, शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई आदि उपस्थित रहे।
इन पांच मांगो को लेकर सौंपा मांग पत्र —
– शहर की आवारा गायों को 15 किलोमीटर दूर स्थित गौशाला में छोड़ा जाए।
– ट्रेंचिंग ग्राउंड पर मृत गौ माताओं का विधिवत अंतिम संस्कार किया जाए।
– अपनी गायें सड़कों पर आवारा छोडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
– नगर पालिका की लापरवाही से हो रही दुर्घटनाओं पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
– गौ संरक्षण के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

