– जावरा मंडी में उपज बेचने वाले 1579 किसानों को मिली 02 करोड़ से अधिक की राशि
– अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी में हुआ आयोजन, किसानों ने देखा सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
– ग्राम खजुरिया के किसान के खाते में अंतरित हुई 45 हजार से अधिक की राशि
जावरा। सोयाबीन भावांतर योजना 2025 के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा देवास जिले में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 1.33 लाख किसानों को 233 करोड़ की राशि अंतरित की गई। इसी कड़ी में गुरुवार को भावान्तर भुगतान योजना का लाभ वितरण कार्यक्रम अरनीयापीथा स्थित कृषि मंडल प्रांगण में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री के देवास में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों ने देखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय रहे, अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी एवं मंडी भारसाधक अधिकारी सुनील जायसवाल ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मांगीलाल पांचाल, रितेश जैन तथा किसान संघ के जगदीश आंजना, रमेश धाकड़, गोपालसिंह मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार ने पहली बार बनाई ऐसी योजना –
विधायक डॉ. पांडेय ने इस दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ”फसल क्षति होने पर तुरंत मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने जिले में आकर देखा और क्षतिपूर्ति की मुआवजा राशि की घोषणा की। इसी तरह किसानों के हित में भावान्तर योजना की घोषणा भी की गई। मध्यप्रदेश सरकार ने पूरे देश में पहली बार किसानों के लिए ऐसी योजना बनाई है।
1579 खातों में अंतरित हुई 2 करोड़ से अधिक की राशि –
कृषि उपज मण्डी समिति जावरा में 24 अक्टुबर 25 से 06 नवंबर 25 तक सोयाबीन विक्रय करने वाले पात्र 1579 किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2 करोड़ 02 लाख 87 हजार 949 रुपए की राशि अंतरित की गई है। मण्डी प्रांगण जावरा में उक्त अवधि में विक्रय करने वाले किसान भंवरसिंह ग्राम खजुरिया को भावांतर अन्तर्गत 45 हजार 772 रुपए की राशि मुख्यमंत्री द्वारा उनके खातें में डाली गई। जिस पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने किसान को माला पहनाकर स्वागत किया।
इनकी रही उपस्थिति –
मंडी में आयोजन के दौरान किसानों का सम्मान भी किया गया। आयोजन में हम्माल, तुलावटी तथा गुरुवार को सोयाबीन विक्रय करने वाले कृषक, क्षेत्र के अन्य कृषक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत मंडी सचिव रंजीत वसुनिया, तुलावटी संघ अध्यक्ष प्रमोद शाकल्य, हम्माल संघ अध्यक्ष सलीम मेव, व्यापारी संगठन के नितेश भण्डारी, शेलेन्द्र गोखरू, विरेन्द्र सिसौदिया, मण्डी कर्मचारी अजय उपाध्याय, मजहर खॉन, उमेश कुमार शुक्ला, कृष्णपालसिंह सिसौदिया, सुरेन्द्र कोचक, विष्णुदास बैरागी आदि ने किया। संचालन मण्डी सचिव वसूनिया ने किया। आभार सहायक लेखापाल उमाकांत शर्मा ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

