जावरा । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा जावरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ता घंटाघर चौराहे से जुलूस के रूप में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विधायक निवास पहुंचे, जहाँ केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेश सोनी एवं नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल, मनीष उटवॉल, मीडिया प्रभारी संदीप रांका, अजयसिंह भाटी, मनोहर पांचाल, रजत सोनी, अनिल मोदी, सत्यनारायण पांचाल, सुरेश पोरवाल, शरद डुंगरवाल, सुरेश चोरड़िया, सुभाष टुकडियां, सोनू यादव, धनश्याम सोलंकी, मोतीलाल यदुवंशी, अनिल त्रिवेदी, चंद्रप्रकाश सोलंकी, महेंद्र चोहान, विशाल मेहता, कालु कदम, शरीफ कुरैशी, इफ्तेखार पठान, आसिफ मिर्जा, अफाक अहमद, तेजसिंह कदम, प्रशांत परिहार, योगेश यादव, गणेश धाकड़, निलेश राठौर, दशरथ कसानिया, शिवेंद्र माथुर, बाबूलाल मैडा, राजेश नेका, विक्रम माली, हरिनारायण बामनिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. पांडेय को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। पूरे नगर में वातावरण उत्सवमय रहा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

