जावरा। संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड़ जावरा में सप्तशक्ति संगम का आयोजन मंगलवार, 11 नवंबर को किया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 1 बजे विद्यालय परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना करनावट करेंगी, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ज्योति उपाध्याय उपस्थित रहेंगी। मुख्य अतिथि डॉ. विद्या तिवारी तथा विशेष अतिथि के रूप में जावरा जनपद उपाध्यक्ष अलका शाह तथा ट्रेफिक इंचार्ज मोनिका चौहान शामिल रहेंगी। विद्यालय की प्राचार्या रेनू बाला शर्मा ने मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।


