जावरा। सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं मनोरंजन के उद्देश्य से एक दिवसीय शैक्षणिक एवं एडवेंचर ट्रिप का आयोजन सिमचा आइसलैंड, इंदौर में किया गया। भ्रमण में कक्षा 3 से 8 तक के लगभग 265 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने 25 से अधिक रोमांचक गतिविधियों जैसे बोट राइड, ज़िपलाइन, ट्रैम्पोलिन, रोलर कोस्टर, आर्चरी, रेन डांस, बर्मा ब्रिज, एडवेंचर क्लाइम्बिंग, मिनी ट्रेन और कई सारे सामूहिक खेल कूद में हिस्सा लिया। इन गतिविधियों ने बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित किया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति के बीच सीखने और आनंद का अद्भुत संगम अनुभव किया। शिक्षक शिक्षिकाओं की देखरेख में बच्चों ने दिनभर विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक अनुभव प्राप्त किए। नाश्ता, लंच एवं डिनर के साथ यह यात्रा पूर्णत: सुरक्षित और आनंददायक रही।
विद्यालय की प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने कहा कि “सिमचा आइसलैंड में आयोजित यह भ्रमण बच्चों के लिए सीखने का एक जीवंत माध्यम बना। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामूहिकता की भावना विकसित करते हैं। वहीं विद्यालय के प्रबंधक भाविक मूणत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुभव ही वास्तविक ज्ञान देता है। इस यात्रा ने बच्चों को आनंद के साथ सीखने का अवसर प्रदान किया, जो जीवन भर याद रहेगा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे एडवेंचर भ्रमण विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। बच्चों की मुस्कान और उत्साह ही इस यात्रा की सबसे बड़ी सफलता रही। संपूर्ण भ्रमण के दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया। दिनभर के आनंददायक सफऱ के बाद बच्चे असीम सुंदर यादें लेकर लौटे। सभी पालकगणों ने इस अविस्मरणीय सफल आयोजन के लिए प्राचार्य महोदय और संपूर्ण विद्यालय को बधाई दी और ये केवल आपका ही प्रबंधन था कि इतनी संख्या में बच्चों को बगैर किसी परेशानी के उत्तम व्यवस्था के साथ आनंद दायक भ्रमण का आयोजन संभव हो सका। पालकों ने निवेदन किया कि इस प्रकार के आयोजन आप भविष्य में भी करते रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

