– MPPSC परीक्षा 2022 में द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
जावरा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा (ग्रंथपाल) 2022 में अर्पित शिकारी का द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में अंतिम चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लंबे संघर्ष और अथक परिश्रम के बाद मिली इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
अर्पित शिकारी प्रारंभ से ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में निरंतर जुटे रहे। लगातार अध्ययन, धैर्य और मेहनत के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने शिक्षा और समाजसेवा को अपना लक्ष्य बनाया और कई सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। अर्पित समय-समय पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा और मार्गदर्शन भी प्रदान करते रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विभिन्न संस्थाओं ने दी बधाई –
अर्पित शिकारी की सफलता पर सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज, ब्राह्मण संघ, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद, भारत विकास परिषद, ब्रह्माकुमारी संस्थान, जय माँ चामुंडा उत्सव समिति सहित उनके माता-पिता, परिवारजन और इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।
०००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

