– सांसद सुधीर गुप्ता रहे मुख्य अतिथि, सेवा कार्यों की प्रस्तुति के साथ उत्कृष्ट समाजसेवियों को मिला सम्मान
जावरा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के अंतर्गत रीजन 10 की बहुप्रतीक्षित रीजन कॉन्फ्रेंस मुस्कान भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक समरसता के इस आयोजन ने समाज सेवा की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनील खंडेलवाल, प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर जयप्रकाश त्रिपाठी, द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर राम जाट, पास्ट मल्टीपल ट्रेजरार राजेंद्र गर्ग, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. साधना राजेंद्र सोडानी, डिस्ट्रिक्ट सीईओ लायन एन.के.मेहता, डी. सेक्रेटरी लायन संजय डिंग डांग एवं संतोष सोनी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संतों के आशीर्वचन से मिला सेवा का संदेश –
कॉन्फ्रेंस में मुख्य आशीर्वचन के रूप में पूज्य महंत मधुसूदनानन्द जी गिरी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मानवता और सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढऩे का संदेश दिया। इस दौरान वर्ष 2021 की मिसेज यूनिवर्स एशिया एवं समाजसेविका डॉ. दिव्या पाटीदार की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक ऊंचाई प्रदान की।
उत्कृष्ट सेवा कार्यों पर मिला सेवा सम्मान अवार्ड –
कॉन्फ्रेंस में रीजन के अंतर्गत आने वाले सभी लायंस क्लबों द्वारा वर्षभर में किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। समाज सेवा और बाल कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवा मनीषियों को सेवा सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही रीजन 10 के सभी क्लबों, क्लब अध्यक्षों, सचिवों, कोषाध्यक्षों तथा जोन चेयरमेन डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, सुनीता जैन, तपन पगारिया, होस्ट क्लब लायंस क्लब जावरा अध्यक्ष यश जैन सहित कई लायन साथियों को श्रेष्ठ और सर्वश्रेष्ठ अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विशेष सम्मान से नवाजे गए लायन पवन मोदी और घनश्याम रामनानी –
विशेष सम्मान के अंतर्गत साइड फर्स्ट रैली एवं कॉन्फ्रेंस चेयरमैन के लिए पवन मोदी को सम्मानित किया गया, जबकि रीजन ऑफ द ईयर का प्रतिष्ठित अवार्ड घनश्याम रामनानी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक अहमद रज़ा ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही कृष्णलीला और फाग उत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
संतोष मैडतवाल के नेतृत्व में ऐतिहासिक बना आयोजन –
इस भव्य आयोजन के केंद्र में रहे रीजन चेयरमैन संतोष मैडतवाल, जिनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और अथक परिश्रम ने मुस्कान कॉन्फ्रेंस को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना दिया। उनके नेतृत्व में रीजन 10 ने सेवा, सौहार्द और संगठनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कॉन्फ्रेंस चेयरमैन पवन मोदी और को-चेयरमैन लायन कमल सारडा के संयोजन तथा होस्ट क्लब लायंस क्लब जावरा के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संचालन एस.सी. मेहता और शशि मेहता ने किया। वहीं क्लब बैनर प्रेजेंटेशन घनश्याम रामनानी, रमेश मेहता, संजय गुनावत, गोपाल जोशी एवं संदीप निगम द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंत में पवन मोदी ने आभार माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

