• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में नकबजनी का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार नकदी बरामद

August 10, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

August 10, 2026

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»समाजसेवा की प्रतिमूर्ति नैत्रदानी रजनी देवी अरोड़ा का निधन, शहर शोकाकुल
जावरा

समाजसेवा की प्रतिमूर्ति नैत्रदानी रजनी देवी अरोड़ा का निधन, शहर शोकाकुल

EditorBy EditorMarch 3, 2026Updated:March 3, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– समाजसेवा ऐसी की जाते जाते भी दो लोगों को दे गई नैत्र ज्योति
जावरा। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं लायंस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण अरोड़ा की धर्मपत्नी, धर्मनिष्ठ एवं समर्पित समाजसेवी लायन/लीनेस रजनीदेवी अरोड़ा का 03 मार्च 26 को दु:खद निधन हो गया। उनके निधन से समूचा जावरा नगर गहरे शोक में डूब गया है। लायंस क्लब जावरा द्वारा परिवार की सहमति उपरांत नैत्रदान सम्पन्न हुआ।
रजनी देवी अरोड़ा न केवल एक आदर्श गृहिणी रहीं, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वे लायंस क्लब जावरा ओजस की चार्टर अध्यक्ष, लायंनेस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, लीनेस क्लब जावरा की अध्यक्ष एवं जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाजहित में निरंतर कार्य करती रहीं। समाजसेवी के प्रति उनकी उदारता ऐसी रही कि जाते जाते भी अरोड़ा दो व्यक्तियों को नैत्र ज्योति प्रदान कर गई।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सेवा कार्यों, स्वास्थ्य शिविरों, रक्तदान शिविरों जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी सहजता, विनम्रता और सेवा भावना ने उन्हें शहर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनके निधन का समाचार मिलते ही लायंस एवं लीनेस परिवार सहित सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों में शोक की लहर फैल गई। अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अंतिम यात्रा 04 मार्च को सुबह  –
अंतिम नगर यात्रा आज दिनांक 04 मार्च 2026, प्रात: 11 बजे, उनके निवास स्थान शास्त्री कॉलोनी, जावरा से निकलेगी। रजनी देवी अरोड़ा का जाना केवल एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे नगर के लिए अपूरणीय क्षति है। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित आदर्श सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जाते जाते भी दो लोगों को नैत्र ज्योति दे गई अरोड़ा –
समाजसेवा की प्रतिमूर्ति रजनी अरोड़ा जाते जाते भी दो नैत्रहीनों को नैत्र ज्योति प्रदान कर गई। मरणोपरांत परिवारजनों की सहमति से लायंस क्लब जावरा टीम नैत्रदान हेतु उनके निवास पर पहुंची। जहां लायंस नैत्र चिकित्सालय के डॉ. यश हाड़ा एवं क्लब की प्रशिक्षित टीम के माध्यम से नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। यह पुनीत कार्य नेत्रदानी स्वर्गीय श्रीमती रजनी जी अरोड़ा के पुण्य स्मरण में संपन्न हुआ। परिवार के इस महान मानवीय निर्णय से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को दृष्टि का नया जीवन प्राप्त होगा। लायंस अध्यक्ष यश जैन ने बताया कि इस प्रेरणादायी नेत्रदान हेतु अरोड़ा परिवार द्वारा संस्था से संपर्क किया गया, जिसमें संपूर्ण परिवार की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। नेत्रदान की प्रक्रिया संस्था के अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट, भारत विकास परिषद् के प्रांतीय नेत्रदान प्रभारी शेखर नाहर एवं नेत्रदान प्रकल्प समिति के चेयरमैन मनीष जी कोचर की उपस्थिति में विधिवत रूप से पूर्ण की गई। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष लायन यश जैन एडवोकेट एवं प्रांतीय नेत्रदान प्रभारी लायन शेखर नाहर द्वारा नेत्रदान स्वर्गीय श्रीमती अरोड़ा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा अरोड़ा परिवार को इस महान निर्णय के लिए साधुवाद प्रेषित किया गया।इनकी उपस्थिति में हुआ नैत्रदान –
लायंस क्लब जावरा एवं भारत विकास परिषद के द्वारा नेत्रदान महादान की भावना को समाज में जागृत करने हेतु निरंतर जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन्हीं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप यह महान सेवा कार्य संभव हो पाया। संस्था के सभी सदस्य इस सेवा प्रकल्प में समर्पण भाव से सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। नेत्रदान के इस पुण्य कार्य में पूर्व अध्यक्ष घनश्याम रामनानी, गोपाल सेठिया, अनिल काला, नितिराज सिंह सोलंकी, विजय राठौर, अनूप शर्मा, अजय चौरसिया, आई.पी. त्रिवेदी, महेंद्र गंगवाल, अजय करनावट, यशवंत सोलंकी, वीरेंद्र सिंह तोमर, सी.एम. मेहता सहित अनेक लायन सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
०००००००००००००००

Post Views: 170
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

August 10, 2026

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में नकबजनी का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार नकदी बरामद

By EditorAugust 10, 2026

– जनता कॉलोनी में घर का दरवाजा तोड़कर हुई थी चोरी, सीसीटीवी और तकनीकी संसाधनों…

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

August 10, 2026

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में नकबजनी का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार नकदी बरामद

August 10, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

August 10, 2026

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.