– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास रंग लाए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी स्वीकृति
जावरा। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कदम उठाते हुए सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में जावरा विधानसभा क्षेत्र के पिपलौदा महाविद्यालय को बड़ी सौगात मिली है। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के सतत प्रयासों से महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल, पहुंच मार्ग और फर्नीचर निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ 50 लाख 90 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
गौरतलब है कि विधायक डॉ. पांडेय ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पिपलौदा मुख्यालय पर महाविद्यालय की स्थापना के लिए पहले ही स्वीकृति दिलाई थी। इसके बाद महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 4 करोड़ 87 लाख रुपए की राशि भी स्वीकृत कराई गई थी। भवन निर्माण कार्य के दौरान क्षेत्रवासियों ने महाविद्यालय तक पहुंच मार्ग और बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग उठाई थी। इस पर विधायक डॉ. पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भेंट कर अतिरिक्त कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। उनके लगातार प्रयासों के बाद सरकार ने 250.90 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि मंजूर कर दी। इस राशि से महाविद्यालय के लिए पहुंच मार्ग, बाउंड्रीवाल और आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। पिपलौदा महाविद्यालय को ढाई करोड़ से अधिक की अतिरिक्त सौगात मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, महामंत्री भवरगिरी गोस्वामी, प्रकाश डाबी, नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर, पूर्व अध्यक्ष मुकेश मोगरा, अतुल गौड़, नारायण धनगर, कनीराम (काना जी), नरेंद्र जैन, प्रफुल्ल जैन, प्रकाश जायसवाल, महेश वोहरा, मनमोहन राणा सहित कई पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

