• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लायन्स नेत्र चिकित्सालय में संघ शताब्दी भवन का लोकार्पण, सेवा और परोपकार का दिया संदेश

May 11, 2026

जावरा के पूर्व सीएसपी दुर्गेश आर्मो को मिला के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

May 11, 2026

जावरा में नेशनल लोक अदालत संपन्न, 116 प्रकरणों का निराकरण, 84 लाख से अधिक राशि का हुआ निपटारा

May 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, May 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा के पूर्व सीएसपी दुर्गेश आर्मो को मिला के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार
मध्यप्रदेश

जावरा के पूर्व सीएसपी दुर्गेश आर्मो को मिला के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

EditorBy EditorMay 11, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया सम्मानित
जावरा/भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से जावरा के पूर्व सीएसपी दुर्गेश आर्मो को सम्मानित किया गया। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। वर्तमान में वे उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा बैतूल के पद पर पदस्थ हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय बना जब 11 मई 2026 को भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2019-20 एवं 2021-22 के लिए 101 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में जावरा में पूर्व में सीएसपी पद पर सेवाएं दे चुके दुर्गेश आर्मो को भी उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए सम्मानित किया गया। वर्तमान में दुर्गेश आर्मो उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा बैतूल के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग में अपनी विशेष पहचान बनाई है। जावरा में पदस्थापना के दौरान उनकी कार्यशैली, कानून व्यवस्था पर मजबूत पकड़ तथा आमजन से बेहतर संवाद को लेकर वे काफी चर्चित रहे।
पुलिस विभाग का प्रतिष्ठित सम्मान –
के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार पुलिस विभाग का एक प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है, जो बहादुरी, उत्कृष्ट विवेचना, दस्यु उन्मूलन तथा नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रदान किया जाता है। दुर्गेश आर्मो को यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहसिक कार्यों एवं उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के आधार पर प्रदान किया गया। समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। दुर्गेश आर्मो को मिले इस सम्मान पर जावरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Post Views: 5
#MPNEWS #MPPOLICE
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

लायन्स नेत्र चिकित्सालय में संघ शताब्दी भवन का लोकार्पण, सेवा और परोपकार का दिया संदेश

May 11, 2026

जावरा में नेशनल लोक अदालत संपन्न, 116 प्रकरणों का निराकरण, 84 लाख से अधिक राशि का हुआ निपटारा

May 9, 2026

80 की उम्र में सुरों का जादू : जावरा के राम चंचलानी ने जीता ‘ग्लोबल लीजेंड्स 2026 अवार्ड’

May 9, 2026
Don't Miss
जावरा

लायन्स नेत्र चिकित्सालय में संघ शताब्दी भवन का लोकार्पण, सेवा और परोपकार का दिया संदेश

By EditorMay 11, 2026

– संतो के सानिध्य में हुआ भवन का लोकापर्ण जावरा। लायन्स नेत्र चिकित्सालय में सोमवार…

जावरा के पूर्व सीएसपी दुर्गेश आर्मो को मिला के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

May 11, 2026

जावरा में नेशनल लोक अदालत संपन्न, 116 प्रकरणों का निराकरण, 84 लाख से अधिक राशि का हुआ निपटारा

May 9, 2026

80 की उम्र में सुरों का जादू : जावरा के राम चंचलानी ने जीता ‘ग्लोबल लीजेंड्स 2026 अवार्ड’

May 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

लायन्स नेत्र चिकित्सालय में संघ शताब्दी भवन का लोकार्पण, सेवा और परोपकार का दिया संदेश

May 11, 2026

जावरा के पूर्व सीएसपी दुर्गेश आर्मो को मिला के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

May 11, 2026

जावरा में नेशनल लोक अदालत संपन्न, 116 प्रकरणों का निराकरण, 84 लाख से अधिक राशि का हुआ निपटारा

May 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.