– जावरा के सिविल हास्पीटल में की सेवा
जावरा। जावरा में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस समिति जावरा द्वारा शासकीय अस्पताल एवं महिला अस्पताल में सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान मरीजों को जूस, केले और बिस्किट वितरित किए गए, वहीं सफाई कर्मियों एवं डॉक्टरों का सम्मान कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल के निर्देशानुसार शासकीय अस्पताल एवं महिला अस्पताल में सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान सफाई कर्मियों एवं रेडक्रॉस सोनोग्राफी सेंटर के डॉक्टर डॉ. अयाज खान का रेडक्रॉस पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया।
मरीजों को बांटे फल, पिलाया जूस –
कार्यक्रम के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा रेड क्रॉस सोनोग्राफी सेंटर पर जांच कराने पहुंचे मरीजों को जूस, केले एवं बिस्किट वितरित किए गए। रेडक्रॉस सदस्यों ने मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी चर्चा करते हुए मानव सेवा का संदेश भी दिया।
मानवता की सेवा के तत्पर रेडक्रास –
इस अवसर पर रेडक्रॉस अध्यक्ष वीरेंद्र सिसोदिया (केवी) ने रेडक्रॉस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमंद और पीडि़त मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहती है। वहीं वाइस चेयरमैन प्रदीप दसेड़ा ने कहा कि रेडक्रॉस का प्रत्येक डायरेक्टर 24 घंटे सेवा कार्यों के लिए उपलब्ध है। कार्यक्रम में रेडक्रॉस कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तोमर सहित रेडक्रॉस कर्मचारी अंसार खान, लोकेश राव, सूरज कटारा, विशाल राठौर, भारती सिंह, पूजा बैरागी एवं आकांक्षा गौड़ उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

