• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026

गौ माता को गो-ग्रास के साथ पहली बार परोसा जाएगा छप्पन भोग

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»लायन्स नेत्र चिकित्सालय में संघ शताब्दी भवन का लोकार्पण, सेवा और परोपकार का दिया संदेश
जावरा

लायन्स नेत्र चिकित्सालय में संघ शताब्दी भवन का लोकार्पण, सेवा और परोपकार का दिया संदेश

EditorBy EditorMay 11, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– संतो के सानिध्य में हुआ भवन का लोकापर्ण
जावरा। लायन्स नेत्र चिकित्सालय में सोमवार को नवीन विशेष कक्ष संघ शताब्दी भवन का लोकार्पण श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूज्य गुरुदेव श्री गौतम मुनिजी म.सा., आगम मर्मज्ञ श्री वैभव मुनिजी म.सा., राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक तेजराम मांगरोदा एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
लायन्स क्लब, जावरा एवं लायन्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, जावरा द्वारा संचालित लायन्स नेत्र चिकित्सालय में नवीन विशेष कक्ष संघ शताब्दी भवन के लोकार्पण समारोह का आयोजन सोमवार, 11 मई 2026 को पूज्य गुरुदेव श्री गौतम मुनिजी म.सा. एवं सेवाभावी आगम मर्मज्ञ श्री वैभव मुनिजी म.सा. की पावन निश्रा में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक तेजराम मांगरोदा एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवकारसी, आशीर्वचन, नवीन विशेष कक्ष का लोकार्पण एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया। प्रारंभ में संस्था के पदाधिकारियों एवं पूर्वाध्यक्षों द्वारा अतिथियों का मोती मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।निरंतर जन सेवा के कार्य कर रहा लायंस क्लब –
स्वागत उद्बोधन में लायन्स क्लब अध्यक्ष यश जैन (एडवोकेट) ने कहा कि मानव सेवा परमोधर्म की भावना के साथ क्लब निरंतर जनसेवा के कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ शताब्दी भवन नाम समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा का प्रतीक है तथा इस विशेष कक्ष के निर्माण से मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
सेवाभावी व्यक्ति सदैव परोपकार के लिए कार्य करते हैं –
पूज्य गुरुदेव श्री गौतम मुनिजी म.सा. ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि नदी स्वयं अपना पानी नहीं पीती और वृक्ष अपने फल स्वयं ग्रहण नहीं करते, उसी प्रकार संत एवं सेवाभावी व्यक्ति सदैव परोपकार के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी के काम आना ही सच्चे इंसान की पहचान है।सेवा और परोपकार ही जीवन का श्रेष्ठ साधन –
आगम मर्मज्ञ श्री वैभव मुनिजी म.सा. ने कहा कि व्यक्ति पुण्य को तो मानता है, लेकिन पुण्य के मार्ग पर चलना आवश्यक है। सेवा एवं परोपकार ही मानव जीवन का श्रेष्ठ साधन है और प्रत्येक व्यक्ति को समाजहित के कार्यों में आगे आना चाहिए। उन्होंने लायन्स क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष यश जैन के नेतृत्व की प्रशंसा की।
संघ की 100 वर्षो की यात्रा पर डाला प्रकाश –
विशेष अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संघचालक तेजराम मांगरोदा ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने समाज संगठन, राष्ट्रभक्ति, संस्कार एवं सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने मानव सेवा ही राष्ट्र सेवा का संदेश देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से सेवा कार्यों से जुडऩे का आह्वान किया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र गर्ग ने इस कार्यकाल को लायन्स क्लब, जावरा का ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम कार्यकाल बताते हुए क्लब की सेवा गतिविधियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
12 मई को होंगे प्रवचन –
इस अवसर पर श्रमण संघीय जैन दिवाकरिय प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म.सा., उपाध्याय श्री गौतम मुनि जी म.सा. आदि ठाणा-4 एवं जावरा नगर की बेटीद्वय अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ. कुमुदलता जी म.सा. एवं डॉ. महाप्रज्ञा जी म.सा. के मंगलमय प्रवचन 12 मई को महावीर कॉम्प्लेक्स, स्टेशन रोड, जावरा पर आयोजित होने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में राकेश पी. कोचट्टा, कमल जैन, घनश्याम रामनानी, डॉ. सुरेश मेहता, पवन मोदी, अरुण संघवी, गोपाल सेठिया, सुजानमल कोचट्टा, नरेंद्र संघवी, मनीष कोचर, राजकुमार मारवाड़ी, शेखर नाहर, विपिन चौरडय़िा, विनोद सेठिया, हेमंत श्रीमाल, कमल सारड़ा, प्रकाश अरोड़ा, संदीप रांका, प्रतीक जैन, देवेंद्र शर्मा, अजय चौरसिया, पारस गादिया, विनोद लूनिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव अशोक चोपड़ा एवं सुजानमल कोचट्टा द्वारा किया गया। अंत में निर्माण समिति चेयरमैन पिंकेश मेहरा ने आभार व्यक्त किया।

Post Views: 70
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026

गौ माता को गो-ग्रास के साथ पहली बार परोसा जाएगा छप्पन भोग

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

By EditorAugust 11, 2026

– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से मिली स्वीकृति, ग्रामीण पशुपालकों को मिलेगी बेहतर…

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026

गौ माता को गो-ग्रास के साथ पहली बार परोसा जाएगा छप्पन भोग

August 11, 2026

जावरा में नकबजनी का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार नकदी बरामद

August 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ पर गूंजी नन्हीं आवाजें, विद्यार्थियों ने AI को बताया विकास का सारथी

August 11, 2026

गौ माता को गो-ग्रास के साथ पहली बार परोसा जाएगा छप्पन भोग

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.