• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में नेशनल लोक अदालत संपन्न, 116 प्रकरणों का निराकरण, 84 लाख से अधिक राशि का हुआ निपटारा

May 9, 2026

80 की उम्र में सुरों का जादू : जावरा के राम चंचलानी ने जीता ‘ग्लोबल लीजेंड्स 2026 अवार्ड’

May 9, 2026

जावरा का स्नेह मुझे हर बार यहां खींच लाता हैं : राज्यपाल थावरचंद गहलोत

May 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, May 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»पिपलौदा थाने में ग्रामीणों का हंगामा, ‘निर्दोष को फंसाने’ का आरोप
जावरा

पिपलौदा थाने में ग्रामीणों का हंगामा, ‘निर्दोष को फंसाने’ का आरोप

EditorBy EditorMay 8, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– उम्मेदपुरा और अचलपुरा के ग्रामीण पहुंचे थाना, परथाजी आदिवासी को रिहा करने की मांग
पिपलौदा। रतलाम जिले के पिपलौदा थाना में शुक्रवार को उम्मेदपुरा और अचलपुरा के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और थाना प्रभारी से जवाब तलब किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अचलपुरा निवासी परथाजी आदिवासी पर झूठा मामला दर्ज कर उन्हें बिना पर्याप्त जांच के जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना था कि परथाजी निर्दोष हैं और उन्हें केवल सामाजिक समझौता कराने के कारण साजिशन फंसाया गया है। थाना प्रभारी द्वारा लोगों को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 11 अप्रैल 2026 को उम्मेदपुरा निवासी शंकरलाल चरपोटा की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दुर्घटना में दूसरी बाइक बामनघाटी निवासी दीपक निनामा की बताई गई। ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद जातीय परंपरा और सामाजिक समझौते के तहत ग्राम अचलपुरा के मुखिया परथा पिता लच्छा जी और उपसरपंच मेहबूब खान को बामनघाटी भेजा गया था, ताकि दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत हो सके। ज्ञापन में आगे आरोप लगाया गया कि घटना के आठ दिन बाद मृतक पक्ष के सुखराम नामक युवक ने घरेलू विवाद के चलते पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या कर ली, लेकिन उसका झूठा आरोप परथाजी पर लगाकर उन्हें साजिशन जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना ठोस जांच और सबूत के कार्रवाई की गई तथा समाचार पत्रों में भी उन्हें आरोपी बताकर प्रकाशित कर दिया गया। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर परथाजी को न्याय दिलाने की मांग की है।
थाने पर ये रहे उपस्थित –
इस दौरान किसान नेता डीपी धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पटेल, निखिलेश प्रजापति, नितिन चौहान, पन्नालाल देवड़ा, कैलाश देवड़ा, नागु भगोरा, विश्राम देवड़ा, पूंजा देवड़ा, गणेश देवड़ा, मदनलाल देवड़ा और शंकर देवड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ज्ञापन का वाचन गुड्डू देवड़ा ने किया।

Post Views: 14
#DPDhakad #jaora news #MPPOLICE #piploda
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में नेशनल लोक अदालत संपन्न, 116 प्रकरणों का निराकरण, 84 लाख से अधिक राशि का हुआ निपटारा

May 9, 2026

80 की उम्र में सुरों का जादू : जावरा के राम चंचलानी ने जीता ‘ग्लोबल लीजेंड्स 2026 अवार्ड’

May 9, 2026

जावरा का स्नेह मुझे हर बार यहां खींच लाता हैं : राज्यपाल थावरचंद गहलोत

May 8, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में नेशनल लोक अदालत संपन्न, 116 प्रकरणों का निराकरण, 84 लाख से अधिक राशि का हुआ निपटारा

By EditorMay 9, 2026

– 7 खंडपीठों में हुई सुनवाई, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व विभिन्न विभागों की मौजूदगी में…

80 की उम्र में सुरों का जादू : जावरा के राम चंचलानी ने जीता ‘ग्लोबल लीजेंड्स 2026 अवार्ड’

May 9, 2026

जावरा का स्नेह मुझे हर बार यहां खींच लाता हैं : राज्यपाल थावरचंद गहलोत

May 8, 2026

पिपलौदा थाने में ग्रामीणों का हंगामा, ‘निर्दोष को फंसाने’ का आरोप

May 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में नेशनल लोक अदालत संपन्न, 116 प्रकरणों का निराकरण, 84 लाख से अधिक राशि का हुआ निपटारा

May 9, 2026

80 की उम्र में सुरों का जादू : जावरा के राम चंचलानी ने जीता ‘ग्लोबल लीजेंड्स 2026 अवार्ड’

May 9, 2026

जावरा का स्नेह मुझे हर बार यहां खींच लाता हैं : राज्यपाल थावरचंद गहलोत

May 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.