– मुंबई की राष्ट्रीय गायन स्पर्धा में जावरा का नाम किया रोशन
जावरा। उम्र केवल एक संख्या है, यह बात जावरा के वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी राम चंचलानी ने एक बार फिर साबित कर दी। मुंबई के रविन्द्र नाट्य मंदिर में संस्था स्माईलिंग सोल द्वारा आयोजित सिनियर्स टैलेंट गायन स्पर्धा में देशभर से 70 से 80 वर्ष आयु वर्ग के 20 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में जावरा के राम चंचलानी ने अपनी मधुर और मनमोहक गायन प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। संस्था द्वारा राम चंचलानी को ग्लोबल लीजेंड्स 2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से जावरा में खुशी का माहौल है। ईष्ट मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

