– जावरा हैंडबॉल क्लब के 12 बालक एवं 8 बालिका खिलाडिय़ों का हुआ चयन
जावरा। जावरा के युवा खिलाडिय़ों ने एक बार फिर रतलाम जिले का नाम रोशन किया है। 48वीं जूनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जावरा हैंडबॉल क्लब के खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 10 से 12 मई 2026 तक अशोकनगर में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर की टीमें भाग लेंगी। खिलाडिय़ों के चयन से जावरा सहित पूरे रतलाम जिले में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
48 वीं जूनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 मई 2026 तक मध्यप्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में अशोकनगर स्थित मुस्कान पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 30 जिलों की टीमों के भाग लेने की संभावना है।
12 बालक व 8 बालिकाए चयनित –
रतलाम जिला हैंडबॉल एसोसिएशन एवं जावरा हैंडबॉल क्लब के वरिष्ठ कोच विजय रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा हैंडबॉल क्लब के 12 बालक एवं 8 बालिका खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि यदि रतलाम जिले की टीम प्रतियोगिता में पदक जीतती है, तो खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
जूनियर बालिका टीम में इन्है मिला स्थान –
विजय लक्ष्मी सेकवाडिया (कप्तान), प्रियांशी धाकड़ (उपकप्तान), नेहा धाकड़, प्रीति धाकड़, भव्या बघेरवाल (गोलकीपर), वंशिका जटिया, अक्षरा रामचंदनी एवं भाग्यश्री सिसोदिया का चयन किया गया है। टीम कोच अजय बैरागी तथा टीम मैनेजर सुश्री पलक दायम को नियुक्त किया गया है।
जूनियर बालक टीम में इन्होने बनाई जगह –
उदयराज सिंह डोडिया (कप्तान), मोहित मौर्य, मोहित केथवास, आदित्य पांचाल, जपमित सिंह सलूजा, अनीश खान, वैभव सारा, अजय राठौड़, प्रिंस राज सोलंकी, अर्जुन प्रजापत, दिव्यांश माहौर, सारंग भीलवाडय़िा एवं किशन योगी टीम में शामिल हैं। टीम कोच वरुण नरसिघानी एवं टीम मैनेजर शिवम यादव को नियुक्त किया गया है।
कोच हुए ऑफिशियल्स नियुक्त –
वहीं जावरा क्लब के वरिष्ठ कोच शाहिद हुसैन, अक्षय बैरागी एवं विजय बैरागी को मध्यप्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा स्टेट ऑफिशियल्स नियुक्त किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी, कोच, मैनेजर एवं स्टेट ऑफिशियल्स 9 मई को जावरा से अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। चयनित खिलाडिय़ों एवं अधिकारियों को डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, युसूफ कड़पा, अनिल दसेड़ा, सिकंदर सिंह सिसोदिया, एडवोकेट ओमप्रकाश बघेरवाल, अंसार हुसैन, प्रवीण सिंह सिसोदिया, संजय सिंह कुशवाह, जितेंद्र जयंत, अक्षत जैन एवं जयेश माली सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

