– प्रकाश गडरिया पुन: बने जावरा आईए थाना प्रभारी
– जारी किए आदेश में किया पुलिस विभाग में फेरबदल
रतलाम। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा छह थाना प्रभारियों के कार्यस्थल में बदलाव किए गए हैं।
आदेश के तहत निम्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—
निरीक्षक गायत्री सोनी — रक्षित केन्द्र रतलाम से थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम
निरीक्षक प्रकाश गडरिया — प्रभारी जिला विशेष शाखा से थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा
कार्यवाहक निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया — थाना प्रभारी बरखेड़ाकला से थाना प्रभारी बाजना
कार्यवाहक निरीक्षक पतिराम डाबरे — रक्षित केन्द्र रतलाम से थाना प्रभारी बरखेड़ाकला
कार्यवाहक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान — थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा से थाना प्रभारी माणकचौक
कार्यवाहक निरीक्षक रणजीत सिंगार — रक्षित केन्द्र रतलाम से प्रभारी जिला विशेष शाखा रतलाम
बताया जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है, जिससे जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

