– एम.जे.एफ. ला. अनिल धारीवाल एवं ला. सजी वर्गीस ने संगठन की एकता के लिए दिया समर्थन, वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रयासों से बनी सहमति
जावरा। लायन्स क्लब जावरा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं जावरा विधायक ला. डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निवास पर पहुंचकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत-सम्मान किया तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
पूरे लायन्स मल्टीपल के लिए गौरव का विषय –
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के 22 हजार से अधिक लायन सदस्यों वाले लायन्स मल्टीपल में जावरा विधायक ला. डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय एकमात्र ऐसे लायन साथी हैं, जो विधायक पद पर आसीन हैं। यह उपलब्धि संपूर्ण मल्टीपल के साथ ही लायन्स क्लब जावरा के लिए भी गौरव का विषय है।
द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए पवन मोदी के नाम पर बनी सहमति –
जन्मदिन के इस गरिमामयी अवसर पर संगठनात्मक एकता की एक महत्वपूर्ण मिसाल भी देखने को मिली। लायन्स क्लब जावरा के अध्यक्ष सुधीर जैन की अध्यक्षता एवं सचिव संदीप रांका की विशेष उपस्थिति में डिस्ट्रिक्ट 3233 त्र-1 के द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए दावेदारी कर रहे अनिल धारीवाल, पवन मोदी एवं सजी वर्गीस के बीच सर्वसम्मति बनाने के प्रयास किए गए। विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, रीजन चेयरमैन डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय एवं वरिष्ठ पूर्वाध्यक्ष राकेश एम. कोचट्टा के विशेष प्रयासों से आपसी समन्वय स्थापित हुआ। वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं क्लब नेतृत्व के आग्रह का सम्मान करते हुए अनिल धारीवाल एवं सजी वर्गीस ने संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए बड़ा दिल दिखाया और आपसी सहमति से पवन मोदी के नाम का पूर्ण समर्थन किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने पवन मोदी को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एकता और समर्पण के साथ सेवा कार्य करने का संकल्प –
द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए पवन मोदी के नाम पर सर्वसम्मति बनने से लायन्स क्लब जावरा के सदस्यों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर पवन मोदी ने सभी वरिष्ठजनों एवं साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अनिल धारीवाल एवं सजी वर्गीस का मुँह मीठा कराकर उनके सहयोग एवं सकारात्मक भावना के प्रति कृतज्ञता जताई। उन्होंने भविष्य में सभी साथियों को साथ लेकर पूर्ण सहयोग, समर्पण एवं सेवा भावना के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम ने न केवल जन्मदिन की खुशियों को यादगार बनाया, बल्कि आपसी समन्वय, त्याग और संगठनात्मक एकता का भी प्रेरणादायी संदेश दिया। उक्त जानकारी लायन्स क्लब जावरा के सचिव संदीप रांका एवं कोषाध्यक्ष विपिन चौरडिया द्वारा दी गई।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

