• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना

July 3, 2026

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, July 3
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास
जावरा

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

EditorBy EditorMay 13, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– वाणिज्य संकाय में पाया जिले में पहला स्थान
जावरा। अगर मेहनत सच्ची हो, लगन अटूट हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो सफलता के लिए कोचिंग की आवश्यकता नहीं होती—यह साबित किया है महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा की छात्रा वाफिय़ा सैयद ने। उन्होंने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। बिना किसी बाहरी कोचिंग संस्थान या ट्यूशन की मदद लिए, केवल विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्वयं के परिश्रम के बल पर प्राप्त की गई यह सफलता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पाँचों विषयों में शानदार प्रदर्शन –
वाफिय़ा सैयद ने पाँचों विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमश: 99, 96, 99, 99 एवं 100 अंक प्राप्त किए। विशेष रूप से एक विषय में 100 में से 100 अंक हासिल करना उनकी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है। कुल 500 में से 493 अंक प्राप्त कर उन्होंने यह गौरव हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन ने जताई खुशी –
विद्यालय के निदेशक डॉ. अश्विन गंगवाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि नींव मजबूत हो तो किसी बाहरी सहारे की आवश्यकता नहीं होती। सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन –
परिणाम में वाफय़िा सैयद (98.6 प्रतिशत) जिला प्रथम रहीं। उनके बाद काव्य कोचट्टा (95.4 प्रतिशत) द्वितीय तथा भक्ति पोरवाल (94.6 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा राखी गुर्जर (93.2 प्रतिशत), तनय गोयल (92.6 प्रतिशत) और खुशी धनोतीया (86.8 प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में सानिध्य पोरवाल (86.4 प्रतिशत), जय कांठेड (86.2 प्रतिशत), अरविंद सिंह चौहान (85.6 प्रतिशत), अदिति पांचाल (84.8 प्रतिशत), हैदर रज़ा खान (84.6 प्रतिशत), माही प्रभा पंवार (84.6 प्रतिशत), सुजल थन्ना (83.4 प्रतिशत), आँचल कुंवर (83.2 प्रतिशत), हर्षित मनवानी (82.8 प्रतिशत), दिव्या परमार (81.6 प्रतिशत), आरती बलसोरा (80.6 प्रतिशत), प्रांजलि शर्मा (80.4 प्रतिशत) एवं मोहम्मद अलफ़ैज़ मंसूरी (79.8 प्रतिशत) ने भी सराहनीय अंक अर्जित किए।
विद्यालय में जश्न का माहौल –
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशी से गूंज उठा। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय ने बच्चों को न केवल परीक्षा में सफलता दिलाई, बल्कि जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा भी दी है।

Post Views: 112
#education #jaoranews #MJNS #school
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026

जावरा नगर पालिका में जिम्मेदारियों का ‘प्रयोग’ ! दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौंपे बड़े विभाग,

July 2, 2026
Don't Miss
रतलाम

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना

By EditorJuly 3, 2026

– स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा उपकरणों की जांच में मिली अनियमितताएं, जून…

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026

जावरा नगर पालिका में जिम्मेदारियों का ‘प्रयोग’ ! दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौंपे बड़े विभाग,

July 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना

July 3, 2026

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.