• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, May 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
जावरा

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

EditorBy EditorMay 13, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पीलियाखाल रिटर्निंग वॉल और उद्यान का हुआ शिलान्यास
– महासती डॉ. कुमुदलता जी के प्रेरक उद्बोधन ने जीता दिल
जावरा। नगर में विकास और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला, जब नगर पालिका परिषद द्वारा 5 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रिटर्निंग वॉल और उद्यान के शिलान्यास कार्यक्रम में संतों के आशीर्वाद और प्रेरक उद्बोधनों ने पूरे वातावरण को ऊर्जामय बना दिया। नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा स्ष्ठरूस्न योजना के अंतर्गत लगभग 5 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले रिटर्निंग वॉल एवं उद्यान के शिलान्यास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्म, समाज और जनप्रतिनिधियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह के दौरान संत-साध्वी भगवंतों के मंगल आशीर्वाद एवं प्रेरणादायी प्रवचनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
महासती डॉ. कुमुदलता जी का प्रभावशाली उद्बोधन –
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण जावरा की माटी की गौरव, अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ. कुमुदलताजी मसा का ओजस्वी उद्बोधन रहा। उन्होंने कहा कि विकास केवल भवनों और उद्यानों का निर्माण नहीं है, बल्कि संस्कार, स्वच्छता, पर्यावरण और जनसेवा की भावना का विस्तार ही सच्चा विकास है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ किया गया कार्य ही नगर को वास्तविक उन्नति की ओर ले जाता है।संतों ने दिया जनसेवा और नैतिकता का संदेश –
इस अवसर पर प्रवर्तक विजय मुनि जी मसा एवं उपाध्याय डॉ. गौतम मुनिजी मसा ने भी अपने प्रवचनों में जनसेवा, नैतिकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। साथ ही उप प्रवर्तक चंद्रेश मुनि जी, मेवाड़ गौरव वैभव मुनि जी, महासती पदम कीर्ति जी, महासती राज कीर्ति जी का भी मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ।
नगर विकास कार्यों की सराहना –
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अनम एवं मोहम्मद यूसुफ कड़पा की विशेष सराहना की गई। संतों ने उनके नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को सराहनीय बताया। अध्यक्ष अनम मोहम्मद यूसुफ कड़पा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि संतों के आशीर्वाद से नगर विकास के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
चातुर्मास के लिए किया गया आग्रह –
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा महासतीजी से आगामी चातुर्मास जावरा में करने का आग्रह भी किया गया, जिस पर सकारात्मक संकेत मिलने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने किया। आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रशेखर सोनीस ने किया। अंत में प्रवर्तक विजय मुनि जी द्वारा मंगल पाठ किया गया।
बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित –
इस अवसर पर डॉ. एच.एस. राठौर, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ कड़पा, शांतिलाल दसेड़ा, डॉ. महावीर पामेचा, वर्धमान बोहरा, राजेश भरावा, बलवंतसिंह राठौर (गोंदी शंकर), अनिल पोखरना, अजीत चत्तर, सुरेंद्र कोचट्टा, बाबूलाल खेमसरा, श्रीपाल कोचट्टा, सुजानमल कोचट्टा, महेंद्र गंगवाल, पंकज कांठेड़, राकेश मेहता, सुशील चपड़ोद, कमल चपड़ोद, सुभाष खारीवाल, जगदीश राठौड़, मोहन सैनी, हीरालाल मेहता, अनिल सोनी, एल्डरमेन संतोष शर्मा, नंदकिशोर महावर, जावेद पॉपुलर, प्रकाश कोठारी, अशोक सेठिया, सुजानमल ओरा, मकसूद परदेशी, अजीत रांका, फतेहलाल बुरड़, बाबूलाल नींबे, अशोक सिसौदिया, नगीन सकलेचा, पारस गादिया, पीयूष कोचट्टा, राजेंद्र कल्याणे, शांतिलाल डांगी, सचिन चोपड़ा, सुनील चोरडिय़ा, अनिल चत्तर, कांतु ओस्तवाल, अभय कोठारी, संदीप रांका, शेखर नाहर, संजय सुराणा, विनोद लूणिया, सुरेंद्र कुमार सुराणा, नरेंद्र रांका, अतर अली, खालिद सर, नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी, लोकेश विजवा, इरफान मुबारक हुसैन, रामकुंवर ओरा, पार्षद आकलिमा नाज, सुलेमान सेठ, अनिल मोदी, विनोद ओरा, निजामुद्दीन पेपा, आमिर खान, अनीश कल्याणे सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post Views: 3
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026

International Nurses Day 2026: जावरा अस्पताल में स्टाफ नर्सों का सम्मान, रेडक्रॉस ने किया अभिनंदन

May 12, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

By EditorMay 13, 2026

– वाणिज्य संकाय में पाया जिले में पहला स्थान जावरा। अगर मेहनत सच्ची हो, लगन…

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026

JPL सीजन 5 फाइनल : हुमेरा किंग्स और SR टाइटन्स आमने-सामने, जावरा में क्रिकेट का महामुकाबला

May 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.