– तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी में शॉर्ट सर्किट से हादसा, राहत की बात—कोई हताहत नहीं
आलोट/रतलाम)। तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) में लूनी-विक्रमगढ़ आलोट के बीच शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। रेलवे ने तुरंत 2 कोच अलग किए, कोई हताहत नहीं। कई ट्रेनें रोकी गईं।
तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह करीब 5.15 बजे अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जो देखते ही देखते बी-1 कोच समेत दो बोगियों में फैल गई। यह घटना लूनी रिछा रेलवे स्टेशन और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुई, उक्त कोच में करीब 64 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग प्रभावित दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग बुझाने में जुटी रही।
कोटा मंडल के अधिकारियों के अनुसार घटना की सूचना सुबह 5.20 बजे कंट्रोल रूम को मिली राहत एवं बचाव के लिए ART (Accident Relief Train) और ARME टीम रतलाम से रवाना की गई। डीआरएम रतलाम भी मौके के लिए रवाना हो गए। रेलवे की मेडिकल टीम भी अलर्ट पर है। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कई गाडय़िां रोकी गईं –
आग की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। जिसमें 19020 शामगढ़ खड़ी किया गया 12416 सुवासरा खड़ी किया गया हैं 05017 को नाथु खेड़ी खड़ा किया गया 12472 स्वराज एक्प्रेस को शामगढ़ खड़ी किया गया 22210 को चौमहला खड़ा किया गया हैं 01492 पुणे सोशल को मोड़क स्टेशन पर खड़ी किया गया


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

