– रात के अंधेरे में आबकारी विभाग जावरा ने की बड़ी कार्रवाई
जावरा। जिला कलेक्टर रतलाम मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. सिंगनाथ के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
दिनांक 14 मई 2026 को रात्रि लगभग 10 बजे वृत जावरा ‘ब’ प्रभारी संतोष मंडलोई (आबकारी उपनिरीक्षक) को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पल्सर बाइक क्रमांक एमपी 43 ईजे 0429 से सरसी रोड पर अवैध मदिरा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोका। कार्रवाई के दौरान बाइक चालक के पीछे बैठा एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि चालक को पकड़ लिया गया।

57 ब्लक लीटर शराब जप्त –
पंचों की उपस्थिति में बाइक पर रखे दो काले रंग के कट्टों की तलाशी लेने पर कुल 05 पेटी प्लेन मदिरा एवं 01 पेटी बोल्ट बियर, कुल 57 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 25,860/- रुपए तथा वाहन की कीमत लगभग 80,000/- हजार आंकी गई है। वाहन चालक रणजीत सिंह पिता रामसिंह निवासी गडग़डिय़ा, जावरा द्वारा कोई वैध पास या परमिट प्रस्तुत नहीं करने पर उसके विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश सांवरिया एवं आबकारी आरक्षक प्रहलाद सिंह राठौर का सराहनीय योगदान रहा।


