• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 23
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध
जावरा

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

EditorBy EditorMay 13, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 41 किसानों ने एसडीएम, कलेक्टर, एमपीआरडीसी उज्जैन के साथ राज्यपाल को भेजा पत्र
जावरा। जावरा में प्रस्तावित उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना को लेकर नया मोड़ सामने आया है। किसान संघ समिति जावरा के 41 किसानों ने हुसैन टेकरी से अरनिया मंडी तक के नए एलाइनमेंट को समर्थन देते हुए पुराने निरस्त रूट पर वापसी का कड़ा विरोध किया है और प्रशासन से शीघ्र धारा 11 की अधिसूचना जारी करने की मांग की है।
उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना के तहत प्रस्तावित नए एलाइनमेंट को लेकर किसान संघ समिति जावरा ने बड़ा समर्थन जताया है। समिति के 41 किसानों ने एसडीएम जावरा, कलेक्टर रतलाम, एमपीआरडीसी उज्जैन एवं राज्यपाल भोपाल को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर हुसैन टेकरी से हिंगलाज माता होते हुए अरनिया मंडी तक के नवीन एलाइनमेंट को अंतिम रूप देने की मांग की है।
कलेक्टर का पूर्व निर्णय बताया जनहित में सही –
किसान संघ समिति के अनुसार कलेक्टर कार्यालय द्वारा 13 जनवरी 2025 को जारी आदेश (क्रमांक 0002/अ-82/2025-26) के तहत जोयो तिराहे से हुसैन टेकरी तक के पुराने एलाइनमेंट को निरस्त किया जाना पूरी तरह जनहित में था। यह निर्णय रूशक्रञ्ज॥ ग्रीनफील्ड गाइडलाइन 2018 के अनुरूप लिया गया था, जिसमें स्पष्ट रूप से सडक़ों को आबादी से दूर बायपास के रूप में विकसित करने का प्रावधान है।
नए एलाइनमेंट पर 13 माह से चल रही प्रक्रिया –
समिति ने बताया कि वर्तमान में नए एलाइनमेंट पर भू-अर्जन अधिनियम 2013 की धारा 4 एवं विभागीय धारा 7 के अंतर्गत सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (स्ढ्ढ्र) की प्रक्रिया पिछले 13 महीनों से जारी है। किसान स्वेच्छा से उचित मुआवजा लेकर अपनी भूमि देने के लिए तैयार हैं।पुराने एलाइनमेंट पर वापसी को बताया नियम विरुद्ध –
सूत्रों के अनुसार प्रशासन द्वारा पुराने निरस्त एलाइनमेंट पर पुनर्विचार की संभावना जताई जा रही है। इस पर किसान संघ ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे रूशक्रञ्ज॥ नियमों के विरुद्ध और शहर के हितों के खिलाफ बताया है। समिति का कहना है कि यदि सडक़ शहरी क्षेत्र से निकाली गई तो भारी वाहनों का दबाव बढ़ेगा, जिससे प्रदूषण और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी।
जल-भराव क्षेत्र के किसानों को मिलेगा लाभ –
नवीन एलाइनमेंट का अधिकांश हिस्सा जल-भराव क्षेत्र में आता है, जहां खेती करना कठिन होता है। सडक़ निर्माण से इन किसानों को स्थायी रास्ता मिलेगा और भूमि की उपयोगिता व कीमत दोनों में वृद्धि होगी।
किसान संघ समिति की प्रमुख मांगें –
किसान संघ ने पत्र में नवीन एलाइनमेंट (हुसैन टेकरी से अरनिया मंडी) को ही अंतिम रूप देकर शीघ्र धारा 11 की अधिसूचना जारी की जाने, पुराने निरस्त एलाइनमेंट पर किसी भी प्रकार से वापसी न की जाने की मांग की हैं तथा रूक्कक्रष्ठष्ट द्वारा अपनाए गए नॉन एक्सेस कंट्रोल मॉडल का समर्थन किया हैं, जिससे गांवों को कनेक्टिविटी (कट) मिल सके। समिति के अनुसार भू-अर्जन अधिनियम 2013 के तहत 70त्न किसानों की सहमति आवश्यक होती है। 41 किसानों का यह समर्थन पत्र धारा 4 की जनसुनवाई में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही यदि प्रशासन पुराने एलाइनमेंट पर आगे बढ़ता है तो किसान उच्च न्यायालय की शरण लेने के लिए बाध्य होंगे। किसान संघ समिति ने कहा कि जावरा शहर के विकास को पंख लगाने हेतु नवीन एलाइनमेंट से ही रोड निकालकर विकास की इबारत लिखी जाए।

Post Views: 111
#jaora news #MPNEWS #ratlam news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

September 16, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.