• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में मलेनी बैराज के पानी से अवैध सिंचाई की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

November 12, 2026

नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

November 12, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में हरियाणा से बरामद किया 27 लाख का चोरी गया आयशर ट्रक

November 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, November 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»ब्रेकिंग न्यूज़»नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए
ब्रेकिंग न्यूज़

नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

EditorBy EditorNovember 12, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– आरटीओ बैरियर पर तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी हर महीने रिश्वत, सैनिक की शिकायत पर लोकायुक्त उज्जैन ने बिछाया जाल
नीमच। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार, 12 नवंबर को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने नीमच में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने 10 नवंबर 2026 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन विनोद कुमार दीक्षित के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नीमच होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान, कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से आरटीओ बैरियर नयागांव पर तैनाती के एवज में प्रतिमाह 3 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत का सत्यापन कर बिछाया जाल –
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत का सत्यापन निरीक्षक राजेंद्र वर्मा से करवाया गया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद युवराज सिंह चौहान एवं बलवंत सिंह के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए ट्रैप की योजना बनाई गई। गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए कोट मोहल्ला स्थित होमगार्ड कार्यालय नीमच में सैनिक महेश थोरेचा से 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही थी।
यह रही लोकायुक्त की टीम –
पूरी कार्रवाई डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, आरक्षक उमेश जाटव, अनिल अटोलिया, इसरार खान, संजीव कुमारिया, श्याम शर्मा एवं एलडीसी रश्मि शामिल रहे। लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम करने के एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत लोकायुक्त उज्जैन को करें, ताकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post Views: 7
#lokayukt #Neemuch #trap
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

🚨🔴 BIG BREAKING NEWS | जैन ढाबे के पास टायर की दुकान में भीषण आग, लगातार विकराल हो रही लपटें,

November 10, 2026

जावरा में 20 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर रंगेहाथ गिरफ्तार, लकड़ी बेचने पर केस बनाने की धमकी देकर मांगे थे 2 लाख !

October 30, 2026

बिना रजिस्ट्रेशन चल रही मावा भट्टी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, स्व सहायता समूह पर भी केस दर्ज

October 29, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में मलेनी बैराज के पानी से अवैध सिंचाई की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

By EditorNovember 12, 2026

– पिछले साल के मुकाबले बैराज में 2 फीट कम पानी, गर्मी में गहरा सकता…

नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

November 12, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में हरियाणा से बरामद किया 27 लाख का चोरी गया आयशर ट्रक

November 11, 2026

जावरा: पेट्रोल पंप पर मौत का तांडव होते-होते बचा! हादसे के बाद जलती कार लेकर पंप में घुसा चालक, युवकों ने बुझाई आग

November 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में मलेनी बैराज के पानी से अवैध सिंचाई की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

November 12, 2026

नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

November 12, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में हरियाणा से बरामद किया 27 लाख का चोरी गया आयशर ट्रक

November 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.