Author: Editor

– औषधालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और आमजन को आयुष चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने पर हुई चर्चा जावरा। आयुष्मान आरोग्य चिकित्सालय (आयुष) जावरा में आज आयुष जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक समिति के अध्यक्ष अनम युसुफ कडपा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में औषधालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा क्षेत्र के आमजन को आयुष चिकित्सा की बेहतर और सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने औषधालय में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार, स्वच्छता व्यवस्था तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी अपने…

Read More

– जीवनसिंह शेरपुर का आरोप : राजनीतिक दबाव में निर्दोष ठेकेदार पर कार्रवाई, रिंगनोद थाने के बाहर रातभर धरना – आयुष का कसूर सिर्फ इतना कि उसने जीवनसिंह का साथ दिया जावरा। जिले में खनिज विभाग की कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ठेकेदार आयुष शर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में जीवनसिंह शेरपुर ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि खनिज विभाग की कथित गलत कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो 17 मार्च को बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जीवनसिंह शेरपुर…

Read More

– भवन निर्माण अनुमति और नामांतरण के बदले मांगी थी रिश्वत – 4,500 रुपये लेते ही लोकायुक्त टीम ने दबोचा – आवेदक की शिकायत पर रची गई थी पूरी ट्रैप कार्रवाई रतलाम । जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त टीम ने सचिव को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया, जिससे पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव सत्यनारायण सेन ने विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में भवन निर्माण की अनुमति देने और…

Read More

– सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध जारी टीकाकरण अभियान, अब तक लगे 31 किशोरियों को टीके जावरा। सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में सोमवार को न्यू मैटरनिटी विंग, सिविल हॉस्पिटल जावरा में एचपीवी टीकाकरण किया गया। इस दौरान दक्षिता पिता डॉ. दीपक पालडिय़ा ने एचपीवी टीका लगवाकर अभियान को प्रोत्साहित किया। प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार किशोरावस्था में एचपीवी वैक्सीनेशन करवाना इस बीमारी से बचाव का सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। बाजार में महंगा, लेकिन…

Read More

– शेखर नाहर ने कहा : रक्त मशीन से नहीं बन सकता, हमारा दान किया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है रतलाम। जिला चिकित्सालय रतलाम में आयोजित रक्तदान शिविर एवं रक्तदाताओं को प्रेरित करने के लिए कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले शेखर नाहर का सम्मान जिला चिकित्सा प्रशासन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ावदा रक्तदान सेवा समिति के संरक्षक शेखर नाहर, समिति अध्यक्ष प्रवीण व्यास तथा संस्था सचिव सुदीप भारती का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर नाहर ने अपने संबोधन में रक्तदान के…

Read More

– विनायक ग्रुप व पवन सोनी मित्र मंडल की गेर में उड़ा रंग-गुलाल, तीन घंटे तक चला उल्लास – नगर पालिका की आकर्षक गेर में चेयरमैन, पार्षद और कर्मचारियों ने डीजे पर लिया आनंद – राजेश भरावा मित्र मंडल की गेर भी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पहुंची घंटाघर – बालाजी मित्र मंडल ने स्टेशन चौराहे पर मचाई रंगों की धूम जावरा। रंग पंचमी के अवसर पर जावरा नगर में रंगों, उत्साह और उमंग की अनूठी छटा देखने को मिली। शहर के मध्य स्थित घंटाघर चौराहा रंगों से सराबोर हो उठा, जहां विभिन्न संस्थाओं और मित्र मंडलों द्वारा…

Read More

– वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए दो दिवसीय जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ जावरा। शहर की सामाजिक एवं सेवा भावना से जुड़ी संस्था श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, जावरा द्वारा सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और संस्था की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। ईसीजी, ब्लड शुगर और बीपी की जांच की सुविधा – लायंस डायग्नोसिस सेंटर में आयोजित इस शिविर में लायंस क्लब जावरा के…

Read More

– सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश जावरा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में निकाली जा रही सरदार एकता रथ यात्रा शनिवार को जावरा पहुँची, जहां सर्व समाज के लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। रतलाम होते हुए सुबह जावरा पहुंची इस यात्रा का स्वागत सरदार पटेल प्रतिमा प्रांगण (बटालियन के सामने) किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर सरदार के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए…

Read More

– श्री माधवानंद एकेडमी में आयोजन, समाज में कुरीतियों के खिलाफ निर्भीक होकर आगे बढऩे का आह्वान जावरा। महिला परिवार की धुरी होती है, जो सदैव परिवार के हित में संघर्ष करते हुए सभी को जोड़े रखती है। महिला के त्याग और तपस्या से ही परिवार के बच्चे अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। समाज में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जहां महिलाएं मजदूरी कर अपने बच्चों को पढ़ाती हैं और उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसी बहनों का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है। यह विचार उषा श्रोत्रिय ने श्री माधवानंद एकेडमी में आयोजित…

Read More

– 13 स्व सहायता समूहों की राशि काटी गई, गंगा स्वयं सहायता समूह का अनुबंध तत्काल समाप्त रतलाम। जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषण आहार वितरण में लापरवाही और अनियमितताओं के सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर मिशासिंह के निर्देश पर 9 आंगनवाड़ी केन्द्रों की पर्यवेक्षकों का एक दिन का वेतन राजसात किया गया है, जबकि 13 स्थानीय स्व सहायता समूहों की एक दिन की पोषण आहार राशि काट दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि कलेक्टर द्वारा विकसित व्यवस्था के तहत 6 मार्च को अधिकारियों ने…

Read More