संगठन में नयापन आता है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण से करती है परिष्कृत
समापन सत्र को संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया संबोधित
रतलाम । शनिवार को जेएमडी स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन पार्टी के जयघोष के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन 5 सत्रो में बूथ प्रबंधन से लेकर देश की चुनौतियों तक चर्चा हुई । वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संगठन में जब भी नयापन आता है, तो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण से परिष्कृत किया जाता है । कार्यकर्ता मजबूत होते है, तो संगठन सशक्त होता है। ये प्रशिक्षण भी इस दिशा में कारगर होगा। समापन सत्र को संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने संबोधित किया।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पहले सत्र में जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय ने पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर मार्गदर्शन दिया । अध्यक्षता उज्जैन जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित ने की । इसके बाद दूसरे सत्र में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी शैलेन्द्र डागा ने की। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने तीसरे सत्र में बूथ प्रबंधन और स्थानीय कार्यक्रम (मन की बात) के विषय पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने की।
इसके बाद आई.टी.विभाग के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल ने सोशल मीडिया/एआई/नमो एप /सरल एप के महत्व और संचालन की जानकारी दी । अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की । अंतिम सत्र में सांसद सुधीर गुप्ता देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर विचार रखे। अध्यक्षता आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने की। वर्ग के समापन सत्र में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूत होता है तो संगठन सशक्त रहता है। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इससे पूर्व कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रशिक्षण संगठन और कार्यकर्ता के लिए संजीवनी की तरह होता है। इस प्रशिक्षण में जो सिखाया उसका आत्म अवलोकन करें। इसे अंगीकार करें और चुनौती को अपना लक्ष्य बनावे। इससे भाजपा का सेवा का संकल्प पूर्ण होगा। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला प्रशिक्षण वर्ग के सहयोगियों का सम्मान किया और कहा कि देश एवं दुनिया में भाजपा ही ऐसी पार्टी है तो कार्यकर्ता आधारित है। इसका सदस्य होना सबके लिए गौरव की बात है। इस दौरान जिला प्रभारी विवेक जोशी, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री महेश सोनी, जयवंत कोठारी, प्रशिक्षण टोली के सदस्य क्रांति जोशी, अनुज शर्मा एवं विप्लव जैन मंचासीन रहे।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग समापन से पूर्व सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ ने नमो एप क्विज एवं डिजिटल प्रश्नोत्तरी संपन्न कराई। इससे पूर्व प्रातः योग एवं प्रार्थना का आयोजन हुआ । इसमे योग प्रशिक्षक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ राजेश शर्मा ने योग – प्राणायाम कराया । रात्रि में आनंद उत्सव भी हुआ । संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया । अंत में आभार जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने माना। वर्ग में भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

