• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, October 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»साधु बनकर घर में घुसे ठग : झाड़-फूंक के बहाने लाखों के गहने चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम न्यूज़

साधु बनकर घर में घुसे ठग : झाड़-फूंक के बहाने लाखों के गहने चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार

EditorBy EditorMay 24, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोने-चांदी के जेवर और दो मोटरसाइकिल बरामद
जावरा/पिपलौदा। रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र में साधु के वेश में घर में घुसकर झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चौकी सुखेड़ा पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
दिनांक 23 मई 2026 को ग्राम पंचेवा निवासी फरियादिया कारीबाई भील ने थाना पिपलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 मई को चार अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में उनके घर पहुंचे। उन्होंने गेहूं-चावल की भिक्षा मांगी और घर में भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर झाड़-फूंक करने का झांसा दिया। आरोपियों ने घर के अंदर गेहूं-चावल की ढेरी लगाकर परिवार के लोगों से कहा कि जो भी जेवर पहने हों, उन्हें उतारकर ढेरी पर रख दें। इस दौरान फरियादी की पुत्री ने अपना सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और चेन उतारकर रख दी। आरोपियों ने चालाकी से इन गहनों को ढेरी में छिपा लिया और परिवार को दूर बैठा दिया। इसके बाद आरोपी परिवार के एक छोटे बच्चे को श्मशान घाट की ओर ले गए और कुछ दूरी पर छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जब परिवार ने जांच की तो गहने गायब मिले। पति के घर पर नहीं होने के कारण तत्काल पीछा नहीं किया जा सका। मामले में थाना पिपलौदा में धारा 305 (ए) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई –
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेककुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी संदीप मालवीय तथा थाना प्रभारी रमेश कोली ने विशेष टीम गठित की। चौकी सुखेड़ा प्रभारी उपनिरीक्षक राजू मखोड के नेतृत्व में टीम ने हुसैन टेकरी जावरा से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
दो मोटर साईकल सहित ज्वेलरी जब्त –
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र (10 मोतियों सहित), चांदी की पायल (1 जोड़ी), चांदी की चेन के साथ दो मोटरसाइकिल (एक नंबर सहित, एक बिना नंबर) जब्त की। जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 90,000 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
मामले में पुलिस ने विजय पिता प्रहलाद राव जाति ढोली (21) निवासी ग्राम ठिकरिया थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ राजस्थान, लखन पिता मांगीलाल राव जाति भाट (21) निवासी अंकुर स्कुल के पीछे शिवाजी मगरा दलोदा जिला मंदसौर, भोला पिता शोभाराम राव जाति दमामी (26) साल निवासी ग्राम गुलियाना थाना दलोदा जिला मंदसौर तथा कन्हैयालाल उर्फ नरेन्द्र पिता गोवर्धन महाराज राव जाति दमामी (22) निवासी रेल्वे फाटक के पास वार्ड नम्बर 20 दलोदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक रमेश कोली, उपनिरीक्षक राजू मखोड सउनि. मोहनलाल गुजराती, आर. विजयपाल सिह, प्रेम मीणा, जितेन्द्र माली, सैनिक कारुसिंह सोलंकी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post Views: 107
#crimenews #jaoranews #MPPOLICE #ratlampolice #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

रतलाम : खेत में कपास-मक्का के बीच उगा रखा था गांजा, 127 पौधों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

By EditorOctober 10, 2026

– रिंगनोद थाने के चोरी के दो मामलों में चल रहा था फरार, नीमच का…

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026

रतलाम : खेत में कपास-मक्का के बीच उगा रखा था गांजा, 127 पौधों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.