Author: Editor

– शंकर मंदिर, पुल बाजार में पारंपरिक वेशभूषा और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ भव्य आयोजन जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में शंकर मंदिर, पुल बाजार पर मनाया गया। इस अवसर पर पुरुष सदस्य सफेद वस्त्रों में एवं महिलाएं केसरिया साड़ी धारण कर कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे पूरे आयोजन में सांस्कृतिक छटा बिखर उठी। परिषद के सदस्यगण एवं नगर के नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य अर्पित कर नव वर्ष का शुभारंभ किया तथा…

Read More

– 19 से 22 मार्च तक नहीं होगी उपज की नीलामी, ई-नीलामी व MP Farm Gate ऐप से बिक्री की सुविधा जारी जावरा। कृषि उपज मंडी समिति जावरा द्वारा किसानों एवं मंडी व्यापारियों को सूचित किया गया है कि गुड़ी पड़वा, चैत्री चांद, भगवान महावीर जयंती एवं ईद और रविवार के चलते 19 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक जावरा मंडी तथा सभी उप मंडियों में अवकाश रहेगा। इस दौरान मंडी परिसर में किसी भी प्रकार की उपज की नीलामी नहीं की जाएगी। मंडी सचिव आरके वसुनिया ने बताया कि अवकाश के दिनों में किसान अपनी कृषि उपज को…

Read More

– सेनी पंजाबी ढाबा के पीछे मकान से पकड़ा गया डोडाचूरा, नेटवर्क की जांच जारी जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 किलो 02 ग्राम डोडाचूरा पाउडर जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेककुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान…

Read More

– 6 महीने से कर रहा था पीछा, परिवार के सामने ही पकड़ा हाथ, कोर्ट ने दिखाई सख्ती जावरा। भाई बनकर बात करने के बाद बुरी नियत से छेड़छाड़ और लगातार पीछा कर परेशान करने वाले आरोपी को विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट जावरा ने सख्त सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी को 03 वर्ष के कठोर कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट, जावरा के न्यायाधीश परमानंद चौहान ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी विजेश पिता हिरालाल कुमावत (उम्र 21 वर्ष) निवासी मावता को दोषी पाते हुए उक्त सजा से दण्डित किया हैं। क्या था…

Read More

– एडीएम-एसडीएम समेत आला अधिकारी पहुंचे धरना स्थल, दिया लिखित आश्वासन – कार्रवाई के भरोसे के बाद शाम 7 बजे समाप्त हुआ आंदोलन रतलाम/जावरा। जनहित के 11 मुद्दों को लेकर पिछले 24 घंटे से जावरा-रतलाम फोरलेन पर जारी धरना आखिरकार प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद शाम 7 बजे धरना खत्म करने का ऐलान किया। बुधवार की शाम को धरना स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम जावरा सुनील जायसवाल, एएसपी विवेक लाल, सीएसपी युवराज…

Read More

– न कलेक्टर ने सुनी मांगें, न प्रदर्शनकारियों को जाने दिया कार्यालय — यात्री परेशान, प्रशासन पर तानाशाही और पुलिस पर बंदी के गंभीर आरोप – जनहित के 11 मुद्दों पर सुलगा रह रतलाम रतलाम/जावरा। जनहित के 11 गंभीर मुद्दों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब प्रशासन के अडिय़ल रवैये के चलते और मजबूत होता जा रहा है। करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर पिछले 24 घंटे से अपने समर्थकों के साथ जावरा-रतलाम फोरलेन पर धरने पर डटे हुए हैं, लेकिन अब तक न तो कलेक्टर ने उनकी मांगें सुनी हैं और न ही कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर…

Read More

सुजापुर में अवैध क्रेशर मशीन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने किया सी – निरीक्षण के दौरान पाई गई गड़बड़ी, तत्काल प्रभाव से बंद कराया संचालन जावरा/तलाम। जिले के ग्राम सुजापुर (तहसील पिपलौदा) में संचालित एक क्रेशर मशीन पर खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा रतलाम द्वारा जारी आदेश के अनुसार निजी भूमि पर स्थापित क्रेशर मशीन में नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। जारी आदेश के अनुसार ग्राम सुजापुर निवासी अजय पाण्डेय पिता भगवतीलाल पाण्डेय की निजी भूमि के सर्वे क्रमांक 400/1 रकबा…

Read More

– विश्रामगृह चौराहे से एसडीएम कार्यालय तक पैदल रैली, नारेबाजी करते हुए समाजजनों ने सौंपा ज्ञापन जावरा। नई दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में खटीक समाज में आक्रोश देखने को मिला। क्षत्रिय खटीक समाज कल्याण समिति, जावरा के नेतृत्व में समाजजनों ने सोमवार को विश्रामगृह से पैदल रैली निकाली, जो नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। इसके बाद समाजजनों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सुनील जायसवाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाजजनों ने बताया कि होली के दिन एक छोटी बच्ची द्वारा खेल-खेल में फेंके गए…

Read More

– ओवरब्रिज निरस्त होने की मन्नत पूरी होने पर जावरा से नाकोडा भेरुजी तक 550 किमी पैदल यात्रा जावरा। उज्जैन-जावरा के मध्य बनने वाली फोरलेन सड़क के तहत भूतेड़ा से जोयो होटल के बीच प्रस्तावित ओवरब्रिज निरस्त होने की खुशी में जावरा से नाकोडा भेरुजी तक पैदल यात्रा करने वाले जैन दम्पती का जन संघर्ष समिति द्वारा सम्मान किया गया। रविवार को जन संघर्ष समिति के असलम मेव, जगदीश सोलंकी, उबेद अंसारी, सिकन्दर मेव, भुरू भाई, गुड्डू पठान, फरीद हुसैन सहित अन्य सदस्यों ने जावरा के सोमवारिया निवासी प्रवीण मेहता एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा मेहता का शाल, साफा और फूलमालाओं…

Read More

– रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महू-नीमच हाईवे पर 165 ग्राम एमडी ड्रग्स व दो मोटरसाइकिल जप्त जावरा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना रिंगनोद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा करीब 17.30 लाख का मश्रुका जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना व चौकी प्रभारियों…

Read More