Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
लोक अदालत में 27 क्लेम प्रकरणों का निराकरण, पीडि़तों को मिला 20 लाख का मुआवजा, अपंग बालिका को मिली ट्राई साइकिल
– न्यायाधीश जंगबहादुरसिंह राजपूत की मानवीय पहल, नाबालिग धापूबाई को चलने-फिरने के लिए दी सहारा साइकिल जावरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में शनिवार 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में जावरा न्यायालय में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। प्रथम जिला न्यायाधीश जंगबहादुरसिंह राजपूत की खण्डपीठ क्रमांक 23 में लंबित मोटर दुर्घटना से जुड़े कुल 27 क्लेम प्रकरणों का एक साथ आपसी सहमति से निराकरण किया गया। न्यायालय में आहत पक्षकारों और…
जावरा। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) जावरा जंगबहादुर सिंह राजपूत की अदालत ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी के मामले में आरोपी को 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 30,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी विजय कुमार पारस एवं अपर लोक अभियोजक गगन श्रीमाल ने बताया कि घटना 3 जनवरी 2019 की है। चौकी ढोढऱ, थाना रिंगनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सिल्वर रंग की पुरानी मारुति 800 कार में अवैध डोडाचूरा लेकर एक व्यक्ति मोयाखेड़ा से ढोढऱ की ओर जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने रोजनामचा में…
किसान, ग्रामीण और आमजन की समस्याओं पर सड़क पर उतरेगा जनआक्रोश, 17 मार्च को घेरेंगे कलेक्टर कार्यालय
– जनहित के 10 मुद्दों पर जीवन सिंह शेरपुर ने किया रतलाम कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान – 17 मार्च को किसानों-ग्रामीणों और आमजन से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील जावरा। जिले में बढ़ती अव्यवस्थाओं, किसानों की समस्याओं और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रशाासन की चुप्पी को लेकर करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने रतलाम कलेक्टर कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। यह घेराव 17 मार्च 2026, मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय रतलाम पर किया जाएगा। इस संबंध में जारी सूचना में बताया गया है कि रतलाम जिले में लंबे समय से…
– सिटी ओवरब्रिज के नीचे से उड़ाई थी ईको कार, पुलिस ने तीन राज्यों में तलाश कर आरोपी को दबोचा – 5.40 लाख का सामान भी बरामद, 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस के जाल में फंसा ईको कार चोर जावरा। सिटी ओवरब्रिज के नीचे से चोरी हुई मारुति ईको कार के मामले में जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आदतन वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की कार सहित करीब 5 लाख 40 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। तीन राज्यों में 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद ट्रेन से भागने…
– पुलिस विभाग और वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन जावरा। नगर मे पहाडिय़ा रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र पर पुलिस विभाग एवं वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं हिंसा के विरुद्ध सशक्त रहने का संदेश दिया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नगर पुलिस विभाग की सब इंस्पेक्टर शशि कला चौहान ने नारी हिंसा, प्रताडऩा और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं…
– मुकेश राठौर अध्यक्ष, समाजजनों ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई जावरा। राठौर समाज जावरा के नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश राठौर कांटा-बाट वाले ने समाज की दो वर्ष की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में पवन परमार मामा श्री को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि पवन परमार को लगातार तीसरी बार सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। वहीं मुकेश राठौर (पप्पू भैया) को कोषाध्यक्ष तथा सत्यनारायण राठौर (दिनेश किराना) को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। घोषित कार्यकारिणी में समाज के वरिष्ठ और सक्रिय सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई कार्यकारिणी के…
18 साल से पढ़ा रहे शिक्षक आज भी ‘अतिथि’, स्थायीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा
– स्थायीकरण, 50 प्रतिशत आरक्षण और मानदेय बढ़ाने सहित 12 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन – प्रदेश स्तरीय आव्हान पर जावरा एसडीएम कार्यालय में सौंपा जावरा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्षों से सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों ने अपने भविष्य की सुरक्षा और स्थायीकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश स्तरीय आव्हान के चलते प्रदेशभर में गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जावरा में जिलाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया सैनी के नेतृत्व में अतिथि शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन…
– महारथ यात्रा, धर्मसभा, ध्वजा चढ़ाई और भक्ति संध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जावरा। प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव शहर में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महारथ यात्रा, धर्मसभा, ध्वजा चढ़ाई तथा भक्ति संध्या जैसे विविध धार्मिक आयोजन किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धर्मसभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने कहा कि भगवान ऋषभदेव केवल जैन धर्म ही नहीं बल्कि सभी धर्मों में पूजनीय हैं। अथर्ववेद में भी भगवान ऋषभदेव को सभी…
– यातायात पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई – गौशाला रोड से बोहरा बाखल तक चला अभियान – करीब 30 दुकानदारों का सामान किया जब्त जावरा। शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण और फुटपाथों पर कब्जे को लेकर बुधवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। यातायात पुलिस और नगर पालिका के संयुक्त अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर दुकानों के बाहर और फुटपाथों पर रखा सामान जब्त किया। इस कार्रवाई में करीब 30 दुकानदारों का सामान जब्त कर नगरपालिका के वाहन में भरकर ले जाया गया। अतिक्रमण हटाने का यह अभियान नगर के गौशाला रोड…
– हुसैन टेकरी रोज़ाना रोड पर धड़ल्ले से निर्माण, पहले भी घोषित हो चुकी है अवैध कॉलोनी – जावरा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों की सीमाओं पर लगा अवैध कॉलोनियों का अंबार जावरा। शहर में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों का खेल एक बार फिर तेज हो गया है। हुसैन टेकरी रोज़ाना रोड क्षेत्र के साथ ही शहर के कई ग्रामीण सीमाओं से जुड़े हिस्सों में कई अवैध कॉलोनियों लगातार कटती जा रही हैं, इन कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पहले तोड़ी…
