– रीवा की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
जावरा। देशभर में जैन साधु-साध्वियों के साथ हो रही दर्दनाक घटनाओं के विरोध में जावरा में सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को मौन वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रीवा घटना से जैन समाज में आक्रोश –
हाल ही में रीवा में एक तेज रफ्तार कार द्वारा जैन साध्वियों को कुचलने की दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें दो साध्वियों की असमय मौत हो गई। इस घटना से जैन समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। समाज का कहना है कि ऐसी घटनाओं को अक्सर सड़क दुर्घटना बताकर नजरअंदाज किया जाता है।
मौन रैली के माध्यम से जताया जाएगा विरोध –
जैन समाज द्वारा इस गंभीर मुद्दे को लेकर मौन वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होकर एकजुटता का संदेश देंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग करेंगे। सोमवार, 25 मई को सुबह 9.30 बजे स्थानीय घंटाघर चौराहे पर सभी समाजजन एकत्रित होंगे। यहां से वाहन रैली के माध्यम से शहर केसभी प्रमुख मार्गो से होकर बस स्टेण्ड के सामने स्थित एसडीएम कार्यालय तक पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा जाएगा। सकल जैन समाज ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एकता और शक्ति का परिचय देने की अपील की है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

