– सूचना पर पकडऩे पहुंचे पुलिस दल पर किया था पथराव, पुलिसकर्मियों के साथ चोकीदार हुए थे घायल
– ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा था पूरी गैंग को, अब भी कई आरोपी फरार
जावरा/रिंगनोद । रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र में पवन चक्कियों पर हुई बड़ी लूट और चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई केबल, बोलेरो और पिकअप वाहन सहित करीब 30 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल पर आरोपियों ने पथराव किया था। जिसमें पुलिसकर्मी और दो चौकीदार घायल हुए थे, वहीं पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत हो जाने से मामला और गंभीर हो गया है।
20 मई 2026 की रात करीब 12:15 बजे ग्राम रोला मगरा स्थित सुजलोन कंपनी की पवन चक्कियों पर 15-20 बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश लाठी-डंडे और पत्थरों से लैस होकर पहुंचे और वहां तैनात चौकीदार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कापर केबल चोरी करने के साथ ही चौकीदार से 11,000 रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपियों ने पथराव किया, जिसमें पुलिसकर्मी और फरियादी घायल हो गए। आरोपी पवन चक्की क्रमांक ष्ट्यस्-01 और ष्ट्यस्-08 से करीब 10 लाख रुपये की कापर केबल लूटकर फरार हो गए।
घायल चौकीदार की मौत –
घटना के दौरान पत्थरबाजी में घायल हुए चौकीदार देवीसिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सायबर सेल की मदद से पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पवन चक्कियों से कापर केबल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही जिले भर में करीब दर्जन भर से अधिक चोरियां करना भी कबूल किया हैं।
आरोपियो के कब्जे से 30 लाख का माल बरामद –
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई कापर केबल, बोलेरो वाहन (रूक्क-13-ञ्ज्र-2920), पिकअप वाहन (रूक्क-43र्-ंरू-9504) बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त किए गए औजार भी जब्त किए हैं। पुलिस ने मामले में दानपूर, बाजना क्षैत्र के मनीष, कालुराम, गजेन्द्र उर्फ गजानन, सागर, दिनेश, मांगीलाल, मुकेश, देवचन्द्र, राकेश, बंशीलाल, नानुराम, सुनील, देवीलाल, बंटी, संजय, पुनमचन्द्र को गिरफ्तार किया हैं।
माल खरीदने वाला भी पकड़ा गया-
पुलिस ने इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले रतलाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनन्द सिंह आजाद, उनि आर एस मेहडा, सउनि संजय बोराना, प्रआर मनोज पाण्डे, कमलसिंह बघेल, ओमप्रकाश, आर नरेन्द्र सिंह हाडा, अतुल दुबे, दीपक पडियार, राजेश सेंगर, नगेन्द्र सिंह, ब्रजकिशोर, राहुल पाटीदार, सायबर सेल टीम व थाना डी डी नगर रतलाम के प्रआर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, आर राजू गरवाल, मयंक, संदीप की सराहनीय भूमिका रही।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

