Author: Editor

जावरा। श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा पीपली बाज़ार में झंडावंदन कर भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। यह चार दिवसीय महोत्सव 28 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत नवकार मंत्र के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष अभय कोठारी ने सभी समाजजनों से अपील की कि वे इस चार दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित कर हर्षोल्लास व्यक्त किया गया।इस…

Read More

जावरा। भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जावरा नगर मंडल में 28-29 मार्च को आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय अंबिका रिसोर्ट में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। पहले दिन के 4 सत्रों में वैचारिक मंथन – प्रशिक्षण के प्रथम दिन कुल चार महत्वपूर्ण वैचारिक सत्र आयोजित किए गए पहला सत्र में विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं को ‘एकात्म मानववाद’…

Read More

– प्रसिद्ध गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी सुनने मलेनी तट पर कई राज्यों के किसान – भविष्यवाणी से पहले निकाला वाडिय़ों का चल समारोह, हवन की हुई पूर्णाहूति जावरा/बड़ावदा। नगर से दक्षिण दिशा की और करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गोठड़ा में विश्व प्रसिद्ध श्री महिषासुर मर्दनी गोठड़ा वाली माताजी की भविष्यवाणी को सुनने के लिए शुक्रवार को देश के कोने कोने से हजारो की तादात में श्रृद्धालु मलेनी नदी तट पर जूटे। जहां दोपहर 2 बजकर 15 मिनीट पर माताजी के पंडे नागुलाल गायरी ने मलेनी नदी के बीच बने ओटले से वर्षभर में घटने वाली घटनाओं, फसलों में…

Read More

– बिना परमिट रेत ले जा रहे थे आरोपी, न्यायालय ने सुनाया कठोर कारावास और जुर्माना जावरा। अवैध खनन कर रेत चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें दंडित किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा नानसिंह ताहेड के न्यायालय ने आरोपियों को दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक को 01-01 वर्ष के कठोर कारावास एवं 1000-1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। इस प्रकरण में आरोपी शाहरूख पिता भल्लू खां (29) एवं वाहीद पिता छोटे खां (45) निवासी ग्राम दूधाखेड़ी, थाना बडावदा, तहसील पिपलौदा, जिला रतलाम हैं। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र देवड़ा…

Read More

– जन्म जयंती पर जावरा में भाजपा का सेवा-सम्मान कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने चारा-गुड़ खिलाकर दी श्रद्धांजलि जावरा। भाजपा जावरा नगर मंडल द्वारा मालवा के गाँधी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व वरिष्ठ सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की जन्म जयंती पर सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला, जावरा में हुई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा और गुड़ खिलाकर गोसेवा की। इसके बाद डॉ. पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय कोठारी और नगर…

Read More

– ना बहस…. ना विपक्ष…. चंद मिनटों में निपटा नगर पालिका का बजट सम्मेलन – अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सात चेयरमेन और एक पार्षद ने एक तिहाई बहुमत से पास कर लिया बजट – 150 करोड़ के बजट में 3 लाख से अधिक की बचत, कोई नया कर जनता पर नहीं लगाया जावरा। नगर पालिका जावरा का वर्ष 2026-27 का बजट इस बार इतिहास के सबसे विवादित और औपचारिक सम्मेलनों में दर्ज हो गया। करीब 150 करोड़ रुपये का बजट, जिसमें मात्र 3 लाख 51 हजार की बचत दर्शाई गई, उसे चंद मिनटों में चाय-नाश्ते के साथ ही पारित कर दिया गया।…

Read More

– 10-10 हजार की वसूली, वीडियो सबूत मौजूद, फिर भी अधूरा मकान, – क्या सिस्टम सो रहा है या सब मिलीभगत है ? अब जिला प्रशासन करेगा कार्रवाई या ले देकर दब जाएग मामला शैलेन्द्रसिंह चौहान जावरा। रतलाम जिले की जनपद पंचायत जावरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितताओं और रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह योजना, जो गरीबों को पक्का घर देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, अब आरोपों के अनुसार स्थानीय स्तर पर उगाही का जरिया बनती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री आवास जैसी जनकल्याणकारी योजना में…

Read More

– रतलाम, जावरा और अरनिया पीथा मंडी में 26-28 मार्च को भी होगा व्यापार, किसानों को मिलेगी राहत जावरा। मध्य प्रदेश शासन द्वारा कृषि उपज मंडियों में लगातार घोषित की जा रही छुट्टियों के बीच किसानों की समस्याओं को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। वर्तमान में गेहूं की फसल कटाई के दौर में है और सोसाइटी भी डीयू (डिफॉल्टर) होने की स्थिति में पहुंच रही है, ऐसे में मंडियों का बंद रहना किसानों के लिए भारी नुकसान का कारण बन रहा था। इसी समस्या को लेकर किसान नेता डीपी धाकड़ ने प्रशासन एवं सरकार से मंडियों की छुट्टियां…

Read More

– प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद अफवाहों ने पकड़ी रफ्तार – रतलाम से जावरा तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें — प्रशासन बोला ‘स्टॉक भरपूर, घबराने की जरूरत नहीं जावरा/रतलाम। जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं होने के बावजूद अफवाहों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने ऐसा माहौल बना दिया कि पूरे जिले में पैनिक की स्थिति बन गई। मंगलवार की शाम तक माहोल शांत रहने के बाद देर शाम अचानक से पेट्रोल/डीजल के लिए जिले भर में पैनिक क्रिएट हो गया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में संसद में दिए…

Read More

– बेरछा स्थित नाग महाराज मंदिर से पंडित मांगीलाल शर्मा की भविष्यवाणी – लहसुन के भाव आसमान पर, सोयाबीन पर कीटों का खतरा, भूकंप और बड़े नेता की मृत्यु का भी संकेत जावरा l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नागदा से करीब 12 किलोमीटर दूर ग्राम बेरछा स्थित प्रसिद्ध नाग महाराज मंदिर में पंचमी तिथि पर परंपरानुसार भविष्यवाणी की गई। मंदिर के पंडित मांगीलाल शर्मा द्वारा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आगामी समय को लेकर कई महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की गईं, जिन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। पंडित जी ने बताया कि वर्तमान में चल रहा अमेरिका-ईरान युद्ध…

Read More