Author: Editor

– शिवकुमार सेठिया फिर बने अध्यक्ष, संजय सेठिया और ओमप्रकाश मांदलिया को जिम्मेदारी जावरा। श्री राम मंदिर जांगड़ा पोरवाल समाज ट्रस्ट, जावरा की बैठक अध्यक्ष शिवकुमार सेठिया की अध्यक्षता में श्री राम मंदिर, पिपली बाजार पर आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और पिछले वर्षों के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक के पश्चात ट्रस्ट के चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। जिसमें पुन: शिवकुमार सेठिया को अध्यक्ष, संजय सेठिया (टी-2) को प्रभारी सचिव एवं ओमप्रकाश मांदलिया को प्रभारी कोषाध्यक्ष मनोनित…

Read More

– जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब सीढिय़ों पर बैठे आलोट विधायक, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल – जनप्रतिनिधियों का अपमान, क्या तबादला सूचि में देखने मिलेगा कलेक्टर का नाम जावरा / रतलाम। जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के आलोट विधायक डॉ. चिंतामण मालवीय को किसानों के साथ कलेक्टर कार्यालय की सीढिय़ों पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। सड़क मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर पहुंचे विधायक को जब कलेक्टर मिशा सिंह से मिलने का समय नहीं मिला, तो नाराजगी खुलकर सामने आ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘इंतज़ार का दृश्य’…

Read More

जावरा। सरस्वती पुरम पहाड़िया रोड स्थित मैदान पर खो-खो प्रीमियर लीग जावरा का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश भरावा (प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव), वरुण श्रोत्रिय (सावेर विधानसभा प्रभारी), दीपेंद्र सिंह ठाकुर (जिला क्रीड़ा अधिकारी रतलाम), तन्मय सोनी (सचिव, सरस्वती शिशु मंदिर जावरा), शीतल चोरडिया (कोषाध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर जावरा) एवं महेंद्र सिंह सोलंकी (पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी रतलाम) उपस्थित रहे। इस प्रीमियर लीग में कुल 120 खिलाडिय़ों ने पंजीयन कराया है। प्रतियोगिता में सारंगपुर, खाचरोद, उज्जैन, सुवासरा, भानपुरा, जावरा, रतलाम, भोपाल, देवास और इंदौर सहित विभिन्न शहरों…

Read More

जावरा। शहर के समाजसेवी एवं लायंस क्लब के सक्रिय सदस्य संतोष मेडतवाल को सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें Lions Clubs International के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष A. P. Singh द्वारा प्रतिष्ठित International President’s Award  से नवाजा गया। जारी प्रशस्ति पत्र में बताया गया कि संतोष मेडतवाल ने “Mission 1.5” के अंतर्गत मानव सेवा, सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके प्रयासों ने लायंस इंटरनेशनल के मूल उद्देश्यों को मजबूती प्रदान की है। प्रशस्ति पत्र में उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना की विशेष सराहना की गई है।…

Read More

– SAFEMA कोर्ट का सख्त फैसला, 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज – ड्रग तस्करों पर पुलिस का शिकंजा और कसा रतलाम। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ रतलाम पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए ड्रग माफियाओं पर करारा प्रहार किया है। थाना कालूखेड़ा क्षेत्र के ग्राम चिकलाना में संचालित एमडी ड्रग्स फैक्ट्री से जुड़े मुख्य आरोपी दिलावर खान और उसने रिश्तेदारों की अवैध संपत्तियों पर कानून का शिकंजा कस दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तस्करी से अर्जित…

Read More

– SC/ST एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो होगा जनआंदोलन जावरा। ग्राम पिपलिया जोधा में उस समय माहौल गरमा गया जब ग्रामीणों ने करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ दर्ज FIR  को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह झूठा और षड्यंत्रपूर्ण बताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बाछड़ा समुदाय के कुछ लोगों द्वारा SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कराई गई FIR  तथ्यों से परे और दुर्भावनापूर्ण है। उनका कहना है कि जानबूझकर…

Read More

– रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर भव्य शुभारंभ, भीषण गर्मी में यात्रियों को मिलेगी राहत जावरा। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की प्यास बुझाने और सेवा की भावना को जीवंत रखने वाला अग्रवाल नि:शुल्क जल मंदिर इस वर्ष अपने 25 वर्ष पूर्ण कर 26 वें वर्ष में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर जल सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया, जो श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बना। व्यवस्था प्रभारी दिनेश अग्रवाल एवं सतीश सोडाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल को संध्या 5 बजे चारभुजा नाथ प्रभु की…

Read More

– जनपद अध्यक्ष की मांग पर सांसद दिग्विजय सिंह ने दी मंजूरी, गांव में बढ़ेंगी सामाजिक सुविधाएं जावरा/पिपलोदा। जावरा विधानसभा की तहसील पिपलोदा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उपरवाड़ा के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गांव में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा सांसद निधि से 7 लाख 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह मांग जनपद पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा प्रमुखता से उठाई गई थी। ग्रामीणों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सांसद दिग्विजय सिंह ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया और राशि स्वीकृत…

Read More

– केटरिंग स्टॉफ को मिली खोई चेन, संचालक को देकर असली मालिक तक पहुंचाई जावरा। आज के दौर में जहां धोखे और विश्वासघात की घटनाएं बढ़ती नजर आती हैं, वहीं ईमानदारी की मिसालें आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। ऐसा ही एक प्रेरणादायक वाकया गुरुवार को अंबिका रिसोर्ट में आयोजित गोखरू परिवार के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान शैलेन्द्र गोखरू के परिवार के एक सदस्य की सोने की चेन कहीं गुम हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब चेन नहीं मिली तो परिवार ने उसे खोया हुआ मानकर उम्मीद छोड़ दी। इसी…

Read More

– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयास सफल, 27 लाख की मशीन से मिलेगा त्वरित लाभ जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूती मिल रही है। इसी क्रम में सिविल हॉस्पिटल जावरा को विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से एक और पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन प्राप्त हुई है। इस मशीन के माध्यम से अब संभावित टीबी मरीजों का एक्स-रे उनके घर पर ही किया जा सकेगा, जिससे टीबी मुक्त जावरा अभियान को नई गति मिलेगी। घर बैठे होगी जांच, नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल – प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि…

Read More